Japanese Baba Vanga Predictions: क्या जुलाई 2025 में दुनिया एक और भयावह प्राकृतिक आपदा का सामना करने वाली है? सोशल मीडिया पर इन दिनों जापान की रहस्यमयी भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी की एक भविष्यवाणी ने सनसनी मचा दी है. उन्होंने चेतावनी दी है कि जुलाई 2025 में समुद्र की लहरें बेकाबू हो सकती हैं और एक विशाल सुनामी एशिया के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले सकती है. रियो तात्सुकी को अब लोग 'जापानी बाबा वेंगा' कहने लगे हैं, क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां पहले भी सच हो चुकी हैं. उन्होंने 1995 के कोबे भूकंप, 2011 की जापान सुनामी और यहां तक कि महान गायक फ्रेडी मर्करी की मौत की भी सटीक भविष्यवाणी की थी.

समुद्र में 'उबलता हुआ पानी' (Ryo Tatsuki July 2025 tsunami prediction)
1980 के दशक में मांगा आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली रियो का कहना है कि उन्हें सपनों में भविष्य की झलकियां दिखती हैं. उन्होंने अपने सपनों को एक डायरी में दर्ज करना शुरू किया और जब उनकी भविष्यवाणियां हकीकत में बदलने लगीं, तो लोग उन्हें एक सच्ची भविष्यवक्ता मानने लगे. अब रियो का दावा है कि जुलाई 2025 में प्रशांत महासागर के नीचे कोई बड़ी हलचल होगी, जिसके चलते समुद्र में 'उबलता हुआ पानी' और बड़े-बड़े बुलबुले उठते नजर आएंगे. यह संकेत किसी अंडरवॉटर ज्वालामुखी विस्फोट या समुद्र तल में बड़े बदलाव की ओर इशारा कर सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2011 से भी तीन गुना ज़्यादा तबाही (Tsunami warning July 2025)
उन्होंने चेताया है कि इस बार की सुनामी 2011 से भी तीन गुना ज़्यादा तबाही मचा सकती है और प्रशांत महासागर के द्वीपों की भौगोलिक बनावट तक बदल सकती है. हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस भविष्यवाणी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह सच है कि जापान 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है और वहां ननकाई ट्रफ जैसी जगहें हैं, जहां मेगाथ्रस्ट भूकंप की आशंका बनी रहती है. रियो की भविष्यवाणी ने सोशल मीडिया पर दो राय खड़ी कर दी है. कुछ इसे सिर्फ एक संयोग मानते हैं, जबकि कुछ इसे गंभीरता से ले रहे हैं. आने वाला समय ही बताएगा कि जुलाई 2025 में क्या वाकई कोई महाविनाश होगा या यह सिर्फ एक चेतावनी बनकर रह जाएगी.
ये भी पढ़ें:-सोने की मुर्गी से कम नहीं है ये भैंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं