सोशल मीडिया पर आए दिन चीन की तरक्की के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन वीडियोज में दावा किया जाता है कि चीन टेक्नोलॉजी में भारत से 100 साल आगे है. अब सोशल मीडिया पर चीन से एक वीडियो सामने आया है, जिसने चीन के विकास मॉडल की पोल खोलकर रख दी है. दरअसल, एक इंडियन यूट्यूबर का वीडियो सामने आया है. यह इंडियन यूट्यूबर चीन की ट्रेन के जनरल डिब्बों का हाल बयां कर रहा है. नोमद शुमभ यूट्यूबर ने अपने इस वीडियो में चीन की तरक्की का पर्दाफाश कर दिया है. नोमद के यूट्यूबर पर 3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. इस वीडियो को जेम्स ऑफ इंजीनियरिंग नामक एक्स हैंडल ने शेयर किया है.
इंडियन यूट्यूबर ने खोली चीन के विकास मॉडल की पोल
नोमद चीन की ट्रेन में सफर कर रहा था. सफर के दौरान उसने जब जनरल डिब्बे का हाल देखा तो उसे पटना से दिल्ली तक चलने वाली संपूर्ण क्रांति ट्रेन की याद आ गई . यूट्यूबर टॉयलेट से लेकर दरवाजे तक ट्रेन का हाल बयां किया. यूट्यूबर ने बताया कि यह सब वेटिंग लिस्ट वाले यात्री हैं, जिन्हें सीट मिलना मुश्किल है. यूट्यूबर ने कहा कि, यह चीन की ट्रेन की एयर कंडीशनर जनरल बोगी है. यूट्यूबर ने अपने वीडियो में आगे कहा कि, यहां भी इंडिया वाला हिसाब-किताब है. इसके बाद इस यूट्यूबर ने भारत और चीन की ट्रेन के बीच दो डिफ्रेंस भी बताए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भारत और चीन की रेल में क्या है डिफ्रेंस?
यूट्यूबर ने बताया कि चीन का जनरल डिब्बा एयर-कंडीनशर है और इसके दरवाजे खाली हैं, जहां यात्री भारतीयों की तरह लटके हुए नहीं हैं. वहीं, इस यूट्यूबर ने यह भी कहा कि वह इस ट्रेन में स्लीपर टिकट के जुगाड़ में है, चाहे उसके लिए उसे पैसे ही क्यों ना देने पड़े.
यहां देखें वीडियो
Indian YouTuber finds the Chinese General Class similar to the Indian General Class. The only difference is that these have AC & Automatic Doors.
— Gems of Engineering (@gemsofbabus_) September 20, 2024
People are sitting outside the washroom and traveling with buckets and their chairs. ????????♂️pic.twitter.com/KgpA9D1LeO
यूट्यूबर का घूमा सिर
जब इस यूट्यूबर ने आगे के डिब्बों का जायजा लिया, तो इसका भी सिर घूम गया. उसने देखा कि एक यात्री सीट के नीचे घुसकर सो रहा था, जिसके बाद इस यूट्यूबर ने कहा कि ऐसा तो मैंने इंडिया में भी नहीं देखा. यूट्यूबर ने यह भी कहा कि उसने इंडिया में कई ट्रेनों में सफर किया है, जिसमें से उसने पटना से दिल्ली जाने वाली संपूर्ण क्रांति का सफर बहुत बेकार बताया है. हद तो तब हो गई जब आगे के डिब्बों में यात्री घर से अपनी कुर्सी लाकर बैठते दिखे.
यूजर्स में हुई भिड़ंत
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं. यूजर्स के बीच चीन और भारत के इस कंपेरिजन को लेकर जुबानी जंग हो गई है. एक ने लिखा है, 'चीन में भी भारत जैसा हाल है'. तो दूसरे यूजर ने इसके जवाब मे कहा, 'चीन के यात्री बहुत सफाई से सफर कर रहे हैं, वो हमारी तरह ट्रेन में कचरा नहीं कर रहे हैं'. अब इस यूट्यूबर के इस वीडियो पर यूजर्स के बीच भारत और चीन की तरक्की के टॉपिक पर नई जंग छिड़ गई है.
ये भी देखेंः- 21 साल के तोते की हुई ट्यूमर सर्जरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं