विज्ञापन

जर्मनी की नौकरी, चिली का स्टार्टअप छोड़ भारत लौटी पहाड़न लड़की, 35 की उम्र में शुरू की नई जिंदगी

जर्मनी में नौकरी और चिली में स्टार्टअप चलाने वाली आभा जोशी ने 35 की उम्र में सब छोड़ दिया. उनका कहना है कि नौकरी में रहते हुए वह धीरे-धीरे अंदर से खत्म हो रही थीं.

जर्मनी की नौकरी, चिली का स्टार्टअप छोड़ भारत लौटी पहाड़न लड़की, 35 की उम्र में शुरू की नई जिंदगी
जर्मनी की नौकरी, चिली का स्टार्टअप छोड़ भारत लौटी पहाड़न लड़की
Instagram/beyondperfect.asha

Viral Video: एक भारतीय पहाड़न लड़की ने अच्छी खासी नौकरी छोड़कर 35 साल की उम्र में नई जिंदगी की शुरुआत की है. भारतीय युवती ने जर्मनी में मास्टर्स की डिग्री लेने के बाद नौकरी की. इसके बाद चिली में एक स्टार्टअप पर काम किया. हालांक, उसे नौकरी व स्टार्टअप में मन नहीं लगा. इसके बाद उसने नई शुरुआत के लिए सबकुछ छोड़ दिया. पहाड़न लड़की आभा जोशी ने अपने जीवन की नई शुरुआत और नौकरी व स्टार्टअप छोड़ने के फैसले को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. 

जर्मनी में हुआ सिलेक्शन

आभा जोशी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में नौकरी छोड़ने के फैसले के बारे में बताया कि मैंने 35 की उम्र में नौकरी छोड़ दी. जब उसने जॉब छोड़ने के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी तो काफी लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए. किसी ने कहा कि अब सब बर्बाद है तो किसी ने कमेंट में लिखा कि अब यहां से नीचे ही जाना है. लोगों के कमेंट पढ़कर आभा को भी अपने करियर और आगे की लाइफ को लेकर डर लग रहा था.

उसने बताया कि वह एक मिडिल क्लास से है. उनका 23 साल की उम्र में जर्मनी में मास्टर्स में सिलेक्शन हो गया. जहां पर पढ़ाई पूरा करने के बाद अच्छी खासी नौकरी मिली. आभा ने जो सपने में नहीं सोचा था, वह उसे मिल गया और वह यूरोप घूमने लगी. जर्मनी में उसकी अच्छी खासी लाइफ सेट थी, लेकिन मन नहीं भागता था.  

जर्मनी में नौकरी के दौरान आभा का मन ट्रेकिंग, कैंपिंग, स्कीइंग, स्केटिंग, पैराग्लाइडिंग में ज्यादा लगता था. खुद को रोकते-रोकते आभा को नौकरी में 5 साल हो गए. फिर एकदम से नौकरी छोड़ दी और बैकपैक लेकर एशिया पहुंच गई.

कई देशों में किया स्लो ट्रैवल

इस दौरान उसने भारत, थाईलैंड, लाओस, वियतनाम में स्लो ट्रैवल किया. मुआय थाई सीखी, गुफाएं देखीं, आदिवासियों के आसपास रही. अब आभा को समझ आ गया था कि यही सब उसे पसंद है. पर इन सबके बीच एक कंडीशनिंग थी कि इतनी पढ़ाई कर ली है, इतने स्किल्स डेवलप कर लिए हैं. उसने एक टेक स्टार्टअप के आइडिया पर काम किया और उसे चिली की सरकार ने इनवाइट किया. जहां फंडिंग मिली और कंपनी सेटअप की और वह चिली में रहने लगी.

'नौकरी में अंदर ही अंदर खत्म हो रही है'

हालांकि, वहां पर भी आभा का मन नहीं लगता था, जैसे मौका मिलता वह पहाड़ों में घूमने भाग जाती थी. उसने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उसे हॉर्स राइडिंग सीखनी थी, राफ्टिंग करनी थी, जंगलों में घूमना था और यह खिंचाव समय के साथ बढ़ता गया और मुझे समझ आने लगा कि वह इसी के लिए बनी हूं. आभा ने बताया कि नौकरी के दौरान मैं हर दिन, थोड़ा-थोड़ा करके मर रही थी. नौकरी मुझे अंदर से खत्म कर रही है, जबकि सच तो यह है कि मुझे अपनी नौकरी से नफरत भी नहीं थी.

उसने कहा कि हर सुबह जब मैं उठती, तो मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं किसी ऐसी जगह फंस गई हूं जहां मेरा कोई वजूद ही नहीं है. खिड़की से बाहर देखती तो लगता है जैसे मैं फंस गई हूं और मेरी ज़िंदगी मेरी आंखों के सामने से गुज़र रही है. हममें से बहुत से लोग समय से पहले ही समझदार हो जाते हैं. मैं भी उन्हीं में से एक हूं, जिसे किशोरावस्था में आने से पहले ही अपनी ज़िम्मेदारियों का एहसास हो गया था. आभा ने कंटेंट क्रिएशन के लिए अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है. जिस पर वह अब अपने लाइफ और ट्रैवल वीडियो शेयर करेंगी.

यह भी पढ़ें | गुरुग्राम छोड़कर हिमालय के गांव में शिफ्ट हुए कपल को आई शहर के शोर-शराबे की याद, बैग पैक करके आ गए चंडीगढ़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Hindi News, German Job Culture, Mountains Life Vs City Life
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com