भारतीय लोगों के अंदर कुछ ऐसी खासियत है कि वो जहां भी जाते हैं, लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ही लेते हैं. वो कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जिससे लोगों का दिल जीते लेते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ न्यूयॉर्क में एक भारतीय शख्स के साथ, जिसने अपनी आवाज़ से लोगों का दिल जीत लिया. दरअसल, न्यूयॉर्क में एक स्ट्रीट आर्टिस्ट Reginald Guillaume अपना व्लॉग शूट कर रहे थे. वो रास्ते में आते-जाते लोगों से उनके साथ गाना गाने को कह रहे थे. हर कोई उनकी बात सुनकर वहां से चला रहा था, लेकिन एक भारतीय शख्स ने उनके कहने पर गाना गाया और देखते ही देखते महफिल जमा दी.
इसका पूरा वीडियो व्लॉगर ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो भारतीय शख्स पहले तो वहां से चला जाता है, लेकिन फिर वो वापस आता है और व्लॉगर से कहता है कि मुझे सिर्फ हिंदी गाने ही आते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
फिर Reginald उस शख्स का नाम पूछते हैं. तो शख्स अपना नाम गौरांग बताता है. इसके बाद वो गाना बताता है कि वो कौन सा गाना गाएगा. गौरांग ‘दिलबर मेरे...' गीत गाते हैं. व्लॉगर गौरांग के साथ गिटार बजाता है और वो गाते हैं.
लोगों को गौरांग की आवाज़ बहुत पसंद आ रही है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं जमकर इस भारतीय शख्स के गाने की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- गौरांग काफी सपोर्टिव स्वभाव के हैं. वो वाप, और उन्होंने गाना गाया. दूसरे यूजर ने लिखा- व्लॉगर Reginald ने भी बहुत जल्दी धुन पकड़ ली और बहुत खूबसूरती से गाने के साथ गिटार बजाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं