सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो हंसी-मजाक और मनोरंजन से भरे होते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला अपने कमरे के अंदर बनी टांड से एक बड़ा नीला ड्रम उतारती है, लेकिन जैसे ही वह उसे पलंग पर रखती है, उसका पति घबराकर तेजी से कमरे से बाहर भाग खड़ा होता है. यह पूरा दृश्य इतना मजेदार है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
क्यों वायरल हो रहा है वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आता है कि महिला जैसी ही ड्रम उतारती है, तो उसका पति उसे देखते ही कमरे से बाहर दौड़ पड़ता है. महिला भी हैरान होकर उससे पूछती है कि क्या हुआ? लेकिन पति बिना कुछ कहे भाग जाता है. इसके बाद महिला कैमरे की ओर देखकर मजेदार अंदाज में कहती है, "अरे पागल, इसको देखकर भाग रहा है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
वीडियो को मिल रहे मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों ने कमेंट किया कि शायद पति को इस ड्रम में कुछ ऐसा दिखा, जिससे वह डर गया, जबकि कुछ लोगों ने इसे सिर्फ एक मजाकिया वीडियो बताया. कई यूजर्स ने इस वीडियो पर हंसी वाले इमोजी भेजकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को collectingsuperman नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हर घर में डर का माहौल चल रहा है.'
वायरल वीडियो का सच
दरअसल, यह वीडियो पूरी तरह से मनोरंजन के लिए बनाया गया है. इसमें कोई वास्तविक डरने वाली बात नहीं है, बल्कि इसे फनी कंटेंट के रूप में प्रस्तुत किया गया है. ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं, क्योंकि लोग हंसी-मजाक वाले कंटेंट को काफी पसंद करते हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब शॉर्ट्स पर काफी शेयर किया जा रहा है. अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #FunnyVideo, #ViralVideo, #BlueDrumChallenge जैसे हैशटैग से सर्च कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- गुड़ को संस्कृत में क्या कहते हैं, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं