विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2023

हर्ष गोयनका ने शेयर किया लता मंगेशकर और केएल सहगल का खूबसूरत गीत

हर्ष गोयनका ने लता मंगेशकर और केएल सहगल की एक सुंदर तस्वीर शेयर करते हुए दोनों के गानों को जोड़ कर बनाया गया एक गीत शेयर किया. लता मंगेशकर हमेशा से सहगल के साथ एक डूएट गाना चाहती थीं.

हर्ष गोयनका ने शेयर किया लता मंगेशकर और केएल सहगल का खूबसूरत गीत
लता मंगेशकर के सपने को पूरा करने वाला ये गीत हर्ष गोयनका ने किया ट्विटर पर शेयर

आरपीजी के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने बीते गुरुवार (15 जून) ट्विटर पर एक बेहद खास गाना शेयर किया था, जो संगीत प्रेमियों के दिलों को छू रहा है. हर्ष गोयनका ने लता मंगेशकर और केएल सहगल की एक सुंदर तस्वीर शेयर करते हुए दोनों के गानों को जोड़ कर बनाया गया एक गीत शेयर किया. लता मंगेशकर हमेशा से सहगल के साथ एक डूएट गाना चाहती थीं, लेकिन उन्हें कभी ये मौका नहीं मिला.

हर्ष गोयनका के गाना पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘लता मंगेशकर का केएल सहगल के साथ युगल गीत गाने का सपना था, जो कभी पूरा नहीं हो सका. उनके भतीजे बैजू मंगेशकर और संगीतकार जतिन ने आधुनिक तकनीक की मदद से अपनी आवाज का इस्तेमाल करते हुए एक युगल गीत बनाया गया.. लता जी को उनके जन्मदिन पर एक उपहार'.

यहां देखें पोस्ट

बता दें कि ये गाना 28 सितंबर, 2021 को रिलीज हुआ, जब लता मंगेशकर का 92वां जन्मदिन था. यह उनके भतीजे बैजू मंगेशकर और संगीतकार जतिन शर्मा द्वारा बनाया गया एक गिफ्ट था. दरअसल, लता मंगेशकर की ख्वाहिश थी कि, किसी दिन केएल सहगल के साथ गाना गाएं और यह आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके और उनकी आवाज को एक साथ मिलाकर संभव बनाया गया था.

लोग बोले- दोनों अमर आवाज

ट्विटर पर इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग कमेंट कर दोनों महान गायकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये कमाल का है.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'दो लीजेंडरी गायकों को एक साथ गाते सुनना कितना खूबसूरत अनुभव है.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दोनों अमर स्वर हैं.'

ये भी देखें- Jet, Set, Go: Suhana, Khushi, Agastya और द आर्चीज गैंग ने मुंबई के बाहर भरी उड़ान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lata Mangeshkar And KL Saigal, Harsh Goenka, Harsh Goenka Twitter, Harsh Goenka Funny Tweet, Heart Touching Video, Emostional Vdieo, Amazing Video, Melodious Duet Song, Twitter, Lata Mangeshkar, KL Saigal, Baiju, Viral Video, Viral News, Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com