शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है. इस दिन को स्पेशल और यादगार बनाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते हैं. शादी के दिन दूल्हा हो या दुल्हन दोनों ही अपने सारे शौक-अरमान पूरा करने की कोशिश में रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक दूल्हे 'मियां' ने जो अपनी शादी में किया, वो लोगों को कुछ हजम नहीं हुआ. दरअसल, शादी में दूल्हे ने सेहरा की जगह कुछ ऐसी चीज पहन ली, जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया और बस एक टक दूल्हे 'राजा' को ही निहारता रह गया.
दूल्हे 'राजा' का कारनामा (wedding video with apple vision pro)
दरअसल, दूल्हे के इस कारनामे के पीछे की वजह है एप्पल विजन प्रो (Apple Vision Pro). दरअसल, हाल ही में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लॉन्च एप्पल विजन प्रो पहनकर शादी रचाई है, जिनका नाम जैकब बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि, पूरी शादी में दूल्हा एप्पल विजन प्रो पहना हुआ था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच रही हैं. जैसा कि सभी जानते हैं कि, एप्पल विजन प्रो एआर और वीआर तकनीक से लैस है. आसान शब्दों में बताए तो एप्पल विजन प्रो से आसपास के स्पेस में 3डी अनुभव होता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यहां देखें पोस्ट
#JustMarried pic.twitter.com/c8FQms30WT
— Jacob (@jahvascript) February 10, 2024
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस पोस्ट को दुल्हे जैकब ने हैंडल @jahvascript पर शेयर की है. तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, #JustMarried. खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 3 लाख 64 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वायरल हो रही इस तस्वीर में जैकब अपनी पत्नी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बधाई हो तुम और एप्पल विजन बेहतरीन कपल लग रहे हो. दूसरे यूजर ने लिखा, मैं सोच रहा हूं उसे दिख क्या रहा होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं