Colours to wear on 9 days of Navratri: मां दुर्गा की आराधना के नौ दिन का पर्व बहुत जोर शोर से शुरू हो चुका है. इन नौ दिनों में हर भक्त माता का पूजन सच्चे मन से करता है. आम दिनों में कोई सा भी रंग किसी भी दिन पहन लिया जाता है, लेकिन जब बात माता के पूजन की होती है तो एक बार जरूर दिल में ये ख्याल आता है कि कौन सा रंग पूजन के लिए शुभ होगा. कभी लगता है कि काला रंग पूजा के समय ना पहना जाए. कभी व्हाइट कलर को देखकर कंफ्यूजन होता है कि उसे कैरी करें या ना करें. ऐसे कंफ्यूजन को दूर किया है एक बुजुर्ग दादी ने, जो नवरात्र के मौके पर, किस दिन क्या पहनना चाहिए, इसकी स्टाइल टिप्स दे रही हैं.
किस दिन पहने कौन सा रंग
इंस्टाग्राम पर टेल्स बाय ग्रेनी नाम के हैंडल ने एक वीडियो शेयर किया है. इस हैंडल को ललिता नारायण स्वामी हैंडल करती हैं, जिन्होंने कैप्शन में लिखा है कि नवरात्रि के किस दिन कौन सा रंग पहनना चाहिए. आगे लिखा है कि, मेरे सभी बच्चों और नाती पोतों को नवरात्रि की शुभकामनाएं. भगवान आपको सेहत, समृद्धि और खुशहाली दे. मां दुर्गा के सभी अवतार आप पर कृपा करें. इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि, किस दिन के लिए कौन सा रंग पहनना शुभ है. इस पोस्ट के मुताबिक, नवरात्र के पहले दिन पीला, दूसरे दिन हरा, तीसरे दिन ग्रे, चौथे दिन नारंगी, पांचवे दिन सफेद, छठवें दिन लाल, सातवें दिन रॉयल ब्लू, आठवें दिन गुलाबी और नवें दिन पर्पल रंग पहना जाना चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
दशहरे को पहने ये रंग
सोशल मीडिया पर ग्रैनी के नाम से मशहूर बुजुर्ग दादी ने ये भी बताया है कि दशहरे पर कौन सा रंग पहना जाना चाहिए. उनकी पोस्ट के अनुसार, दशहरे के मौके पर पीकॉक ग्रीन कलर पहनना चाहिए. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा कि, इस जानकारी के लिए धन्यवाद. एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ये ग्रैनी सबके लिए एक इंस्पीरेशन है. एक यूजर ने लिखा कि, ये नवरात्र के मौके पर सबसे सुंदर कलरफुल पोस्ट है.
भी देखेंः- जवां दिखने के लिए 16 करोड़ का खर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं