सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई वीडियो दिल को छू जाता है. कभी ये वीडियो हमें हंसा देते हैं, कभी सोचने पर मजबूर करते हैं, तो कभी जिंदगी को नए नजरिए से देखने की प्रेरणा दे जाते हैं. इन्हीं में से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो बिना एक शब्द बोले बहुत कुछ सिखा जाते हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर रोबोटिक्स और एआई जनरेटेड वीडियो भी खूब देखने को मिलते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में एक बुजुर्ग महिला आटा चक्की पर आटा पीसती हुई दिखाई देती है. उसके चेहरे की झुर्रियां, हाथों की हरकतें और काम करने का तरीका सब कुछ इतना स्वाभाविक लगता है कि पहली नजर में कोई भी इसे एक साधारण असली महिला ही समझेगा.
बुजुर्ग महिला असली नहीं, एक रोबोट
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला सादगी से आटा चक्की चलाते हुए चने का आटा पीसती नजर आ रही हैं. उनके चेहरे पर न तो थकान की शिकन है, न ही उम्र का बोझ दिखाई दे रहा है. वीडियो देखने के बाद हर कोई इसे असली महिला समझ रहा है, लेकिन चौंकाने वाली सच्चाई यह है कि यह कोई इंसान नहीं, बल्कि एक रोबोट है.
रियल है या रोबोट...?
— NDTV India (@ndtvindia) May 2, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है, आटा चक्की चलाती बुजुर्ग महिला पहली नज़र में बिल्कुल असली लगती हैं, लेकिन चौंकाने वाली सच्चाई यह है कि वह इंसान नहीं, बल्कि एक अत्याधुनिक रोबोट हैं, चेहरे के भाव, हाथों की हरकत और काम करने का… pic.twitter.com/SGJVYEICMK
वीडियो में एक जापानी बुजुर्ग महिला, जिसकी उम्र करीब 70 साल के आसपास होगी. वह बिना किसी थकान के सादगी से आटा चक्की चला रही है. वह बिल्कुल असली महिला की तरह दिख रही है. वीडियो इतना रियल कि देखने वाले धोखा खा जाएं.
यह भी पढ़ें:- एलियंस का अड्डा या कुदरत का करिश्मा? सहारा की 'रहस्यमयी आंख' का सच जानकर वैज्ञानिक भी दंग
दरअसल, तकनीक अब सिर्फ मशीन नहीं रही, बल्कि इंसानी भाव की हूबहू नकल करने लगी है. यह चीन की तकनीकी का कारनामा माना जा रहा है. यह इतना वास्तविक है कि इंसान और मशीन के बीच का अंतर लगभग मिटता हुआ महसूस होता है. चीन पहले से ही आधुनिक तकनीक और रोबोटिक्स के क्षेत्र में नए-नए कारनामे करता रहता है. यह रोबोट सिर्फ दिखने में ही इंसान जैसा नहीं है, बल्कि उसकी हर गतिविधि, बैठने का तरीका, हाथों की गति और चेहरे के भाव सब कुछ इंसानी व्यवहार की हूबहू नकल करता है. यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग बार‑बार यही कहते नजर आते हैं कि यकीन ही नहीं होता कि यह रोबोट है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं