Viral Video : मार्क्स कम आएं तो 'मातम' मचना चाहिए, है ना? लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक ताजा वीडियो ने इस गणित को ही उलट दिया है. यहां एक लड़की 90% लाकर आंसू बहा रही है, तो वहीं एक 'शहजादा' 60% में ही पूरी दुनिया फतह करने की खुशी मना रहा है. हंसी और तंज के इस कॉकटेल को देखकर लोग कह रहे हैं, 'भाई...लड़कों का स्वैग ही अलग है'.
ये भी पढ़ें:-'बुर्ज खलीफा' के मालिक का भारतीयों पर आया दिल, बोले- रात 1 बजे भी फोन करो तो काम को रहते हैं तैयार!
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लड़का-लड़की का फर्क समझना है? (Boys vs Girls Viral Video)
इंटरनेट की दुनिया में एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें लड़कों और लड़कियों के 'संतुष्टि लेवल' को बड़े मजेदार तरीके से दिखाया गया है. क्लिप की शुरुआत एक लड़की से होती है, जो 90% नंबर पाकर भी ऐसे रो रही है जैसे पहाड़ टूट पड़ा हो. कैमरा जैसे ही दूसरी तरफ मुड़ता है, वहां एक लड़का मिठाई का डिब्बा थामे जश्न मना रहा है. पूछने पर पता चलता है कि जनाब के सिर्फ 60% आए हैं, पर खुशी ऐसी कि मानो सीधा ओलंपिक मेडल जीत लिया हो. महिला जब उससे पूछती है कि भाई तू खुश है क्या? तो वह दांत चियारते हुए 'हां' कहता है. बस यही सादगी और बेफिक्री लोगों के दिल को छू गई है. लड़कों की इस फितरत पर लोग लोटपोट हो रहे हैं.
90% crying, 60% celebrating… life is unfair 😂 pic.twitter.com/CcGhbLnfu6
— Spidey 🕸️ (@Prithviraj23239) May 5, 2026
क्या वाकई नंबर ही सब कुछ हैं? (Trending Social Media Clips)
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर @Prithviraj23239 नाम के हैंडल से शेयर यह वीडियो सिर्फ हंसी-मजाक नहीं, बल्कि एक बड़ा सवाल भी है. जहां लड़कियां अक्सर परफेक्ट होने के दबाव में खुद को परेशान कर लेती हैं, वहीं लड़के 'जो है सो है' वाली फिलॉसफी पर जीते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा रहे हैं. कोई कह रहा है 'लड़के ऐसे ही होते हैं, छोटी खुशियों के बादशाह', तो कोई इसे 'घोर नाइंसाफी' बता रहा है. जिंदगी जीने का असली सलीका तो इसी लड़के ने सिखा दिया, जो कम में भी गम नहीं बल्कि मिठाई बांट रहा है.'
ये भी पढ़ें:-ब्रेकअप का दर्द होगा छूमंतर! बिछड़ने के बाद गर्लफ्रेंड से इस तरह जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं लोग
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं