भारतीय लोग आमतौर पर आम, अमरूद, केले और सेब जैसे फलों को खाने के आदी होते हैं. इससे ऊपर अगर सोचा तो अंगूर, कीवी, संतरे और नाशपाती जैसे फल भी खा लेते हैं. लेकिन, अगर बात की जाए एवोकाडो, ड्रैगनफ्रूट जैसे महंगे फलों की तो ये आम आदमी के बस की बात तो बिलकुल नहीं है, क्योंकि ये फल हमारे बजट में न तो फिट बैठते हैं और न ही इनका स्वाद ही हमें पसंद आता है.
ऐसे में 500 से 600 रुपये प्रति किलोग्राम मिलने वाला एवोकाडो (Avocado) देखकर ही हम मुंह घुमा लेते हैं कि आखिर इतना महंगा फल कौन खरीदेगा. लेकिन, देखने पर मन में एक बार तो लालच आ ही जाता है कि भाई एक बार तो इसे ट्राई जरूर करना चाहिए. कभी कभार खाने में क्या ही चला जाता है. कुछ ऐसा ही एक परिवार ने भी किया, लेकिन इसे टेस्ट करने के बाद फैमिली ने जो रिएक्शन दिया, उसे देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
देखें Video:
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला एवोकाडो को मैश करके घर के हर एक सदस्य को खिलाती है और सबका रिएक्शन लेती है. इसमें बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी शामिल होते हैं. लेकिन एवोकाडो को टेस्ट करने के बाद सबका रिएक्शन लगभग एक जैसा ही निकलता है. हर कोई मुंह बनाते हुए देता है और इसे चखते ही थूक देता है.
बच्चों तक तो ठीक है लेकिन मामा, चाचा, दादी सभी एवोकाडो खाकर ऐसा मुंह बनाते हैं जैसे किसी ने नीम की कड़वी पत्ती मुंह में रख दी हो. वैसे आपको बता दें कि कच्चे एवोकाडो का स्वाद कड़वा या बेस्वाद हो सकता है, लेकिन पकने पर मलाईदार और मेवे जैसा स्वाद आता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @theeleganthobby नाम के पेज से शेयर किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को अबतक 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इसकी कीमत बताकर खिलाना चाहिए था. दूसरे यूजर ने लिखा- इसका असली स्वाद रोस्टेड ब्रेड पर लगाकर खाने से पता चलता है. तीसरे यूजर ने लिखा- ये लोग ऐसा मुंह बना रहे हैं, जैसे नीम खिला दी गई हो.
ये भी पढ़ें: 7 साल से खाली पड़े मकान में खोई हुई बॉल ढूंढ रहा था शख्स, किचन में मानव कंकाल देख उड़े होश, Video वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं