विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2019

बिल्ली ने बचाई एक साल के बच्चे की जान, कूदकर आई और किया ऐसा... देखें Viral Video

अमेरिका (America) के कोलंबिया (Colombia) में एक बिल्ली ने जान पर खेलकर एक साल के बच्चे की जान बचाई. सोशल मीडिया (Social Media) पर ये वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.

बिल्ली ने बचाई एक साल के बच्चे की जान, कूदकर आई और किया ऐसा... देखें Viral Video
बिल्ली ने बचाई एक साल के बच्चे की जान, वायरल हुआ VIDEO

अमेरिका (America) के कोलंबिया (Colombia) में एक बिल्ली ने जान पर खेलकर एक साल के बच्चे की जान बचाई. सोशल मीडिया (Social Media) पर ये वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. लोग बिल्ली को हीरो बता रहे हैं. बिल्ली ने बच्चे को सीढ़ियों पर गिरने से बचाया. ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 

ये भी पढ़ें: नदी में तैरती दिखी 'इंसान के चेहरे' जैसी दिखने वाली मछली, Video देखकर लोग हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा घुटने के बल चल रहा है और बिल्ली काउच पर बैठी हुई है. कुछ ही सेकंड बाद बच्चा सीढ़ियों की तरफ जाता है तो बिल्ली कूदकर सामने आती है और बच्चे को धक्का देकर सीढ़ियों से दूर ले जाती है. अगर बिल्ली सही वक्त पर नहीं आती तो बच्चा सीढ़ियों से गिर सकता था. 

ये भी पढ़ें: पेंटर अचानक बना करोड़पति, बस स्टैंड से खरीदी लॉटरी टिकट, जीतते ही बोला- 'दुख भरे दिन बीत गए अब...'

45 सेकंड की इस वीडियो क्लिप को डिलोर अल्वारेज नाम के फेसबुक पेज ने शेयर किया है. यह एक संगठन है, बिल्लियों के बचाव और गोद लेने की वकालत करता है. इस क्लिप ने तेज़ी से लोगों का ध्यान खींचा और अब इसे कई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कई लोगों द्वारा साझा किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: लड़की को रेस्टोरेंट के वॉशरूम में दिखा कैमरा, शिकायत की तो जबरन हटाया Zomato से रिव्यू और रिश्वत...

देखें VIDEO:

लोग बिल्ली की खूब तारीफ कर रहे हैं. ट्विटर पर लोग इस बिल्ली को हीरो बता रहे हैं. लोग इस तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं...

फॉक्स न्यूज के मुताबिक, ये घटना कोलंबिया के बोगोटा में हुई. बिल्ली ने जिस एक वर्षीय बच्चे की जान बचाई, उसका नाम गाटुबेला है.

लेखक के बारे में
img
Mohit Chaturvedi
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Colombia, America, Viral Video, Cat Saves 1-year-old Baby
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com