Cobra Trapped In Python Clutches: जंगल में अक्सर खूंखार जानवरों को अपने शिकार के लिए लड़ते देखा जाता है, लेकिन कई बार कुछ झगड़े इतने डरावने होते हैं कि, देखने वाले का दिल दहल जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों की धड़कनें तेज कर रहा है, जिसमें दो सांपों को बुरी तरह एक-दूसरे से भिड़ते हुए देखा जा सकता है. कोबरा और अजगर के शिकार करने के कई वीडियो आपने आजतक देखे होंगे, लेकिन हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर यकीनन आपकी भी रूह कांप उठेगी. वीडियो में अजगर को कोबरा से बुरी तरह उलझते देखा जा सकता है. इस खूनी लड़ाई को देखकर लोग शॉक्ड हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो जानना चाहते हैं कि, दोनों में कौन असली बॉस है? वीडियो में अजगर को कोबरा को अपने शिकंजे में जकड़े हुए देखा जा सकता है.
कोबरा और अजगर की खूनी लड़ाई (Cobra Aur Ajgar Ki Ladai Ka Video)
दिल दहला देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कोबरा जीभ निकालते हुए फुफकारता नजर आ रहा है ताकि वो किसी तरह एक बार ही सही अजगर को डस सकें, लेकिन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अजगर कोई कच्चा खिलाड़ी नहीं है, उसे भी यह पता है कि एक गलती से उसका लाइफ खत्म हो सकती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों अजगर और कोबरा की इस लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है. इस वीडियो में एक विशाल अजगर को कोबरा के साथ बुरी तरह उलझते हुए देखा जा सकता है, जो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और डरावना अनुभव बन गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
असली बॉस कौन है? (Cobra And Python Fight Video)
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे अजगर अपने बड़े आकार और ताकत का इस्तेमाल करते हुए कोबरा के साथ मुकाबला कर रहा है. कोबरा, अपनी तेज़ी और फुर्ती के लिए जाना जाता है. इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं हैं. कई यूजर्स ने इसे "प्रकृति की अद्भुतता" बताया, जबकि कुछ ने इसे "खतरनाक मुकाबला" के रूप में देखा. इस वीडियो को लेकर लोग अपने विचार साझा कर रहे हैं, और कई ने इसे शिक्षा के रूप में भी लिया है, जिसमें प्राकृतिक संतुलन और जीव-जंतुओं के बीच की प्रतिस्पर्धा को समझा जा सकता है.
अजगर ने किया कोबरा को चित (Snake fight)
9 सेकंड की इस क्लिप में देखा जा सकता है कि, कैसे अजगर कोबरा को पूरी तरह चित कर देता है. वीडियो खत्म-खत्म होते कहीं ना कहीं यह भी प्रूफ हो जाता है कि असली बॉस कौन है? इंस्टाग्राम पर रील को @rijeshkv_80 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. करीब 80 लाख बार देखे जा चुके इस वीडियो को अब तक 1 लाख 27 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'इतिहास गवाह है कि कैमरा मैन को कुछ नहीं हुआ.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'किंग कोबरा और अजगर की लड़ते हुए देखता सच में इंटरेस्टिंग था.'
ये भी देखें:- बाघ की सवारी करता कपल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं