विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2011

चैपल बताएंगे सचिन को आउट करने के तरीके

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल अब भारत के टॉप खिलाड़ियों से निपटने का तरीका ऑस्ट्रेलियाई टीम को बताएंगे।
मेलबर्न: टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल अब भारत के टॉप खिलाड़ियों से निपटने का तरीका ऑस्ट्रेलियाई टीम को बताएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरु होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले चैपल ऑस्ट्रेलियन टीम को सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों से निपटने के तरीके बताएंगे। चैपल का पूरा ध्यान सचिन पर केंद्रित होगा, क्योंकि सचिन का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड अच्छा है। चैपल ने कुछ वक्त पहले अपनी आत्मकथा में भी सचिन की तकनीक के बारे में कापी कुछ लिखा था। ग्रेग चैपल 2005 से 2007 तक टीम इंडिया के कोच थे और इस दौरान भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, ग्रेग चैपल, सचिन तेंदुलकर, ऑस्ट्रेलिया दौरा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com