Optical Illusion Video: सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन तस्वीरों और वीडियो में कोई ना कोई पहेली छिपी होती है, जिसे हल कर पाना हर किसी के आसान नहीं है. ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपी पहेली को समझने के लिए कई बार दिमाग के घोड़े भी दौड़ाने पड़ते हैं. कई बार आंखों के सामने जवाब होते हुए भी आंखें धोखा खा जाती हैं. इस तरह की तस्वीरें कई बार दिमाग को घूमाकर रख देती हैं. यूं तो ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने से चीजों को कई तरीकों से देखने की क्षमता बढ़ती है और दिमाग भी तेज होता है. इसके साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है. हाल ही में एक ऐसा ही ऑप्टिकल इल्यूजन वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक हिम तेंदुए को खोज निकालना है, जिसके लिए 10 सेकंड का समय दिया गया है.
क्या आपको दिखा?
इंस्टाग्राम पर वायरल इस दिलचस्प ऑप्टिकल इल्यूजन वीडियो को यूके में फाइव सिस्टर्स ज़ू ने शेयर किया है, जिसमें हिम तेंदुआ नेला को खोज निकालना है, जिसके लिए आपको सिर्फ 10 सेकंड का समय दिया गया है. इस ऑप्टिकल इल्यूजन में तेंदुए का रंग और पैटर्न उस प्राकृतिक परिवेश के साथ पूरी तरह मेल खाता है, जिसमें वह छिपा है. यह फोटो ना केवल चुनौतीपूर्ण है, बल्कि यह दर्शकों के लिए एक मजेदार अनुभव भी प्रदान करती है. जैसे ही लोग इस तस्वीर को देखते हैं, वे अपनी नज़र की तेज़ी का परीक्षण करने के लिए तैयार हो जाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
वीडियो में दिखा तेंदुआ
यूके में फाइव सिस्टर्स ज़ू ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो साझा किया है, जिसमें हिम तेंदुआ नेला को खोजने की चुनौती दी गई है. वीडियो की शुरुआत चिड़ियाघर के बाड़े में हिम तेंदुए के चट्टानी आवास के दृश्य से होती है, लेकिन इसमें एक समस्या है: नेला को पहली नज़र में देखना लगभग असंभव है, जो पूरी तरह से पत्थरों से छिपा हुआ है. अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपको तेंदुआ नहीं दिखा हो तो परेशान मत होइए. जवाब भी वीडियो में दिखाया गया है. इंस्टाग्राम में यह वीडियो fivesisters.zoo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 लाख 26 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.
ये भी देखेंः- पीठ पर ऑटो चढ़ाकर लड़की ने लगाए पुश-अप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं