Bull Attack video: सोशल मीडिया पर आए दिन सांड के हमलों के बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन, सांड के हमले का अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, अब तक वैसा अटैक आपने नहीं देखा होगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर कोई भी सहम जाएगा. वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि सड़क किनारे एक फल के ठेले पर सांड अटैक करता है. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों की हालत खराब हो गई.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे एक फल का ठेला खड़ा है और पास ही फल विक्रेता भी खड़ा है. वहां आसपास और भी ठेले और लोग मौजूद हैं. तभी पीछे से अचानक एक सांड अपनी दो टांगों पर छलांग मारकर हुए ठेले पर कूदता है और पूरे ठेले को तहस-नहस कर देता है. जिससे वहां मौजूद लोग सहम जाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
Bull attacks on a Street Vendor💀
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 22, 2025
pic.twitter.com/LOBlldfTDm
इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- सड़क विक्रेता पर सांड का हमला. वीडियो को अबतक 20 हज़ार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैंकड़ों बार लाइक किया जा चुका है. वीडियो पर लोग ढेरों मज़ेदार कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सैयारा का रिएक्शन है. दूसरे यूजर ने लिखा- कुत्ता होता तो सब बोलते कुत्तों को मार देना चाहिए. तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है इस फल फ्रूट की रेडी लगाने वाले भैया ने इस सांड को मिलावटी तरबूज खिला दिया इसलिए उसने अपना गुस्सा उतार दिया!
ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा में DJ पर थिरकती दिखीं डांसर्स, कावंड़िए बना रहे थे Video, यूजर्स बोले- ये कैसे शिव भक्त हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं