विज्ञापन
This Article is From May 30, 2018

VIDEO: शादी के दिन दुल्हन ने निकाली बारात, दूल्हे को लेने पहुंची खुद बस चलाकर

चीन में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. दुल्हन ने कुछ हटके सोचा और खुद अपनी बारात निकाल दी. वो बस से शादी करने पहुंची. दुल्हन खुद बस चलाकर वेडिंग हॉल पहुंची.

VIDEO: शादी के दिन दुल्हन ने निकाली बारात, दूल्हे को लेने पहुंची खुद बस चलाकर
भारत में दूल्हा शादी करने के लिए घोड़ी पर बैठकर लड़की के घर बारात लेकर पहुंचता है. लेकिन चीन में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. दुल्हन ने कुछ हटके सोचा और खुद अपनी बारात निकाल दी. वो बस से शादी करने पहुंची. दुल्हन खुद बस चलाकर वेडिंग हॉल पहुंची. यहां तक की वो रास्ते में दूल्हे को लेने के लिए भी रुकी. जिसके बाद दोनों बस से वेन्यू पहुंचे.

तेज रफ्तार में आई बस और आगे जाकर हुआ ऐसा, CCTV में कैद हुआ हादसा

People's Daily, China ने इस वीडियो को पोस्ट किया है. बस गुब्बारों से भरी थी. बाहर कपल की खूबसूरत तस्वीर लगी थी. दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में थे. दुल्हन ने कहा- ''सभी को बिना प्रदूषण के रहना पसंद है. हमने कार की जगह लो कार्बन की बस में जाने का सोचा.'' वीडियो में देखा जा सकता है कि पास में ही दूल्हा फूलों के गुलदस्ते के साथ बैठा हुआ है. जैसे ही वो वेन्यू में पहुंचते हैं तो सभी लोग उनके स्वागत में खड़े रहते हैं. 

VIDEO: गरीब महिला ने गाया 'कुछ न कहो', सुरीला गाना सुन लोग हुए हैरान

देखें वीडियो-
   
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Bride-groom, Bride Drive Bus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com