भोपाल:
भोपाल गैस त्रासदी की शुक्रवार को 27वीं बरसी है। 1984 में वह 2 दिसंबर का ही दिन था जब हजारों लोगों की जिन्दगी इस गैस हादसे की भेंट चढ़ गयी थी लेकिन लोग आज भी इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं। पीड़ित परिवार आज भोपाल में प्रदर्शन कर रहे हैं। कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें उचित मुआवजा तक नहीं मिला है। इंसाफ न मिलने से नाराज पीड़ित परिवारों ने ओलिंपिक आयोजित कर रही लंदन की ऑरगेनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन और भारतीय ओलिंपिक संघ के चेयरमैन विजय कुमार मल्होत्रा का पुतला फूंका। ये लोगडो केमिकल को 2012 ओलिंपिक का स्पोनसर चुनने से नाराज हैं। डो केमिकल यूनियन कार्बाइड का मालिक है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भोपाल गैस त्रासदी, 2 दिसंबर, हादसा