बड़ी-बड़ी कंपनियों से छंटनी अब आम हो चुकी हैं. आए दिन भारी संख्या में कर्मचारियों को बाहर करने की खबरें आ रही हैं. कंपनी एक तरफ फायर तो दूसरी तरफ काम बढ़ने पर हायर भी करने का काम कर रही हैं. अब एक कंपनी से 70 कर्मचारियों को फायर करने का मामला सामने आया है. इसमें बेंगलुरु बेस्ड कंपनी के एक सीईओ ने 70 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. बावजूद इसके इस सीईओ की खूब तारीफ हो रही है. ओके क्रेडिट नामक कंपनी के सीईओ हर्ष पोखरना अब चारों ओर से वाहवाही लूट रहे हैं. सीईओ ने हाल ही में अपने लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी कंपनी से 70 कर्मचारियों की छंटनी की कहानी बताई है. साथ ही उन्होंने इन 70 कर्मचारियों के लिए कुछ ऐसा कर दिया है, जिसे ये सभी कर्मचारी जिंदगी भर नहीं भूलेंगे.
कंपनी से फायर किए 70 कर्मचारी (Bengaluru CEO fired 70 workers)
दरअसल, सीईओ हर्ष ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में बताया है कि उन्होंने हाल ही मे अपनी कंपनी से कई कर्मचारियों को निकाला, लेकिन उन्हें कंपनी से निकालने के अलावा सभी कर्मचारियों को दूसरी जगह नौकरी पर भी लगवाया. सीईओ के इस सराहनीय काम के लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है. इतना ही नहीं, जिन कर्मचारियों की नौकरी नहीं लगी है, उन्हें ज्यादा पैसा दे दिया गया है, ताकि नई नौकरी ढूंढने तक कोई दिक्कत ना हो. सीईओ के पोस्ट पर ध्यान दें तो उन्होंने लिखा है, '18 महीने पहले मेरी कंपनी ने 70 कर्मचारियों की छटनी की थी, दरअसल, कंपनी बहुत ज्यादा खर्चा कर रही थी और इसलिए हमने भी अनगिनत कर्मचारियों को जल्दी-जल्दी काम पर रख लिया, हमसे यही गलती हुई, जिसे हम मानते हैं, बतौर फाउंडर यह मेरे लिए एक कठिन काम था, लेकिन हमने इसे अच्छे ढंग से करने की पूरी कोशिश की.
कर्मचारियों को निकाल दी ये मदद ( (Bengaluru CEO Viral Story)
सीईओ ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने भले ही 70 कर्मचारियों की नौकरी छीन ली है, लेकिन मदद के तौर पर कई कदम उठाए हैं. सीईओ ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'पहले हमने सभी 70 कर्मचारियों से साफ-साफ बात की और उन्हें बताया कि उनकी छटनी क्यों हो रही है'. कंपनी ने निकालने से पहले सभी को तीन महीने का नोटिस भी दिया था, जिससे कि उन्हें नई नौकरी ढूंढने में समय मिल गया. इतना ही नहीं छंटनी करने वाली कंपनी के क्रेडिट ने भी कर्मचारियों की नौकरी ढूंढने में बहुत मदद की. इन 70 कर्मचारियों में से जिन दो कर्मचारियों की नौकरी नहीं लगी है, उन्हें कंपनी ने दो महीने की एक्स्ट्रा सैलरी दे दी है.
सीईओ हो तो ऐसा ( (Bengaluru CEO gets praised)
अब जब सोशल मीडिया पर सीईओ का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, तो लोग उनके इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं. इसमें कई बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी शामिल हैं. एक यूजर ने सीईओ के पोस्ट पर लिखा है, 'सीईओ हो तो ऐसा'. दूसरा यूजर लिखता है, 'अगर इस तरह सभी कंपनी के मालिक करने लगे तो प्राइवेट जॉब वाले भी बिना टेंशन के काम करने लगेंगे'.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं