आजकल ऐसे-ऐसे ऐप्स आ चुके हैं, जो 20 साल के इंसान को भी बूढ़ा बना सकते हैं. तो अगर आप ये जानना चाहते हैं कि 80 साल की उम्र में आप कैसे दिखेंगे? तो स्नैपचैट से लेकर इंस्टाग्राम तक पर ऐसे फिल्टर हैं, जो आपको बूढ़ा बनाकर दिखा देते हैं. लेकिन आजकल तो लोग Ghibli स्टाइल फोटो बनाने में बिजी हैं, वहीं एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने बॉलीवुड के कुछ स्टार्स की ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, इस एआई आर्टिस्ट ने करीना कपूर से लेकर रणवीर सिंह तक जैसे कई सुपरस्टार्स का 80 साल की उम्र वाला रूप दिखाया है.
सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब देखा जा रहा है. जिसे इंस्टाग्राम पर @ai.meme.nation नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगभग 9 हज़ार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. यूजर्स पोस्ट पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- रणवीर सिंह तो आइंस्टीन लग रहा है. वहीं, दूसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी- सिर्फ करीना ही बेहतरीन दिख रही है. एक ने लिखा- 80 साल की उम्र में भी रितिक कितना स्मार्ट दिख रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुरुआत में इसमें करीना कपूर शानदार लुक में नज़र आती है. इसके बाद शाहरुख खान दिखते हैं, जिनके बाल सफेद हो चुके हैं और चेहरे पर झुर्रियां भी दिख रही हैं. वहीं, तीसरी क्लीप में प्रीति जिंटा हैं, जो बुढ़ापे के बावजूद अपनी स्माइल से लोगों का दिल जीत रही हैं. इसके बाद रणवीर सिंह नज़र आते हैं, जिनका लुक यकीनन बड़ा ही यूनिक है. एआई की इस तस्वीर के अनुसार 80 की उम्र में भी वह एनर्जेटिक रहेंगे. आखिर में आते हैं करिश्मा कपूर और रितिक रोशन, जिनका अंदाज़ एकदम बुजुर्ग वाला तो नहीं दिख रहा है. वैसे इन सबमें किसका लुक आपको बढ़िया लगा ? कमेंट करके बताइए.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं