विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2017

आग से घिरने के बाद बेहोश होकर गिर गया मासूम 'बस्टर', Video में देखें- कैसे बचाई गई जान

पिल्ले को एक विशेष ऑक्सीजन मॉस्क पहनाया गया. गले में धुंआ भर जाने की वजह से वह सांस नहीं ले पा रहा था. 

Also Read in
आग से घिरने के बाद बेहोश होकर गिर गया  मासूम 'बस्टर', Video में देखें- कैसे बचाई गई जान
इस पिल्ले का नाम बस्टर है जो आग से घिरने के बाद बेहोश हो गया था
  • दमकल विभाग ने दी नई मासूम पिल्ले को नई जिंदगी
  • धुएं से घिरने के बाद बेहोश हो गया था पिल्ला
  • दमकल विभाग की ओर से जारी किया गया है Video
ब्रिटेन में एक घर में लगी आग की चपेट में एक मासूम पिल्ला आ गया. धू-धू करते आग से निकले की धुएं की वजह से वह घर के अंदर ही बेहोश होकर गिर गया. दमकल विभाग की ओर से जारी एक वीडियो में दिखाया गया है कि आग के बुझाने के बाद जैसे ही बचाव दल में शामिल लोगों की नजर उस पिल्ले पर पड़ी तुरंत ही उसको एक विशेष ऑक्सीजन मॉस्क पहनाया गया. गले में धुंआ भर जाने की वजह से वह सांस नहीं ले पा रहा था. 
  ऑक्सीजन देने के साथ ही टीम के लोग उसके गले की नस को भी सहला रहे थे. तभी दूसरे वीडियो में वह पिल्ला जिसका नाम बस्टर है वह उठ खड़ा हुआ.

  मिली जानकारी के मुताबिक घर में आग किचन में से उठी चिंगारी की वजह से लगी थी. दमकल विभाग की ओर जारी इन दोनों वीडियो को  सोशल मीडिया पर काफी पसंदस किया जा रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zara Hatke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com