अगर आप सोशल मीडिया की दुनिया में एक्टिव रहते हैं तो यकीनन रवि बाला शर्मा के नाम से तो आप भी अच्छे से वाकिफ हो गए होंगे. रवि बाला शर्मा के वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. अब नए वीडियो में दादी डांस करते हुए नहीं बल्कि गाना गाते हुए दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में 63 साल की दादी रवि बाला शर्मा को फिल्म 'दम लगाके हईशा' के सबसे प्यारे गाने 'मोह मोह के धागे' गाते हुए दिखाई दे रही हैं. उनकी आवाज में ये गाना लोगों को अलग सकून दे रहा है.
वायरल वीडियो (Viral Video) में रवि बाला को गाना गाते हुए देखा जा सकता है. फिल्म के इस गाने को मूल रूप से मोनाली ठाकुर ने गाया था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दादी रवि बाला ने गाना गाने के दौरान एक सुंदर साड़ी पहनी है. इस गाने को गाते वक्त उनके चेहरे पर कमाल की खुशी है. रवि बाला के इस गाने के वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है और अपने प्रदर्शन से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'मेरा पहला कवर. उम्मीद है कि आप को यह पसंद आएगा. इस साथ ही उन्होंने ने हैशटैग #ageisjustanumber लिखा है.' जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया गया वैसे ही ये वायरल भी हो गया. जबकि 10 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो लाइक किया है. ज्यादातर लोग दादी की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं.
यहां देखिए वीडियो-
ये भी पढ़ें: आनंद महिंद्रा ने खास अंदाज में बढ़ाया स्ट्रीट डांसर का हौसला, ट्वीट कर कही ये बात
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखते ही लोगों ने भी तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यकीनन आपका हुनर काबिल-ए-तारीफ है," वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'आपकी आवाज वाकई कमाल हैं'. वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि 'आप बहुत टैलेंटेड हो.' 'मोह मोह के धागे' आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर अभिनीत 2015 की फिल्म 'दम लगा के हईशा' का एक गाना है. जिसे मोनाली ठाकुर ने स्वर दिए हैं और संगीत अनु मलिक ने दिया है. गाने के बोल वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं