विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2011

जरदारी के भविष्य को लेकर जारी है अटकलें

खबरों के मुताबिक दिल संबंधी रोग के बाद दुबई में इलाज करा रहे आसिफ अली जरदारी का स्वास्थ्य स्थिर है और वह सप्ताहांत में स्वदेश लौट सकते हैं।
दुबई/इस्लामाबाद: अमेरिका द्वारा पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ गुपचुप सैन्य विद्रोह के किसी भी संकेत से इनकार किए जाने के बावजूद उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों का सिलसिला जारी है। खबरों के मुताबिक दिल संबंधी रोग के बाद दुबई में इलाज करा रहे आसिफ अली जरदारी का स्वास्थ्य स्थिर है और वह सप्ताहांत में स्वदेश लौट सकते हैं। इसके बावजूद उन अफवाहों और अटकलों में कोई कमी नहीं है जिसमें कहा जा रहा है कि जरदारी ने सैन्य विद्रोह के डर से एक सुरक्षित निकास समझौते के तहत अचानक पाकिस्तान छोड़ दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि पाक सेना ओबामा प्रशासन को सौंपे गए गुप्त ज्ञापन समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर जरदारी से नाराज है। इस गुप्त ज्ञापन में सैन्य विद्रोह होने की सूरत में अमेरिका से हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया था। मंगलवार को इस्लामाबाद से रवाना होने के बाद 56 वर्षीय जरदारी को दुबई में एक अमेरिकी अस्पताल में दिल संबंधी रोग के इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जरदारी, भविष्य, अटकलें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com