विज्ञापन

व्हाइट हाउस में 2 बार पहले भी घुसने की कोशिश कर चुका था हमलावर, पूछने पर कहता था- 'मैं ही भगवान हूं, मैं लादेन हूं'

व्हाइट हाउस फायरिंग मामले में 21 वर्षीय नसिरे बेस्ट की पहचान हुई है, जो पहले भी सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में रह चुका था. रिपोर्ट के मुताबिक, उसने पहले व्हाइट हाउस परिसर में घुसने की कोशिश की थी और सोशल मीडिया पर ट्रंप को नुकसान पहुंचाने की इच्छा भी जताई थी.

व्हाइट हाउस में 2 बार पहले भी घुसने की कोशिश कर चुका था हमलावर, पूछने पर कहता था- 'मैं ही भगवान हूं, मैं लादेन हूं'

व्हाइट हाउस के पास हुई फायरिंग के मामले में संदिग्ध की पहचान 21 वर्षीय नसिरे बेस्ट के रूप में हुई है. CNN को तीन सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है. कानून प्रवर्तन से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, बेस्ट का पहले भी सीक्रेट सर्विस से सामना हो चुका है. ये बात जून 2025 में तब की है जब वह व्हाइट हाउस के एक एंट्री लेन को ब्लॉक करने की घटना में शामिल था. उस दौरान उसने खुद को “भगवान” बताया था, जिसके बाद सीक्रेट सर्विस ने उसे हिरासत में लेकर मानसिक जांच के लिए वॉशिंगटन के साइकेट्रिक इंस्टीट्यूट भेजा था.

सूत्र के मुताबिक, इसके अगले महीने जुलाई 2025 में बेस्ट को फिर से गिरफ्तार किया गया था, जब उसने व्हाइट हाउस परिसर के एक ड्राइववे में घुसने की कोशिश की थी. इसके बाद एक जज ने उसे व्हाइट हाउस परिसर से दूर रहने का आदेश दिया था. पिछले साल इन घटनाओं की जांच के दौरान अधिकारियों को उसके सोशल मीडिया पोस्ट भी मिले, जिनमें उसने खुद को “असली ओसामा बिन लादेन” बताया था. एक पोस्ट में उसने ट्रंप को नुकसान पहुंचाने की इच्छा भी जताई थी. हालांकि, कानून प्रवर्तन सूत्र के अनुसार, इससे पहले पुलिस ने उसे कभी हिंसक व्यवहार करते या हथियार का इस्तेमाल करते नहीं पाया था.

व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम गोलीबारी करने वाले एक हमलावर को सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने जवाबी फायरिंग में मार गिराया. इस गोलीबारी में एक राहगीर भी घायल हो गया. उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू एन डब्‍ल्‍यू के पास हुई, जो व्हाइट हाउस और आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग के करीब का इलाका है.

लेखक के बारे में
img
पीयूष जयजान
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
White House Shooting Suspect, Nasire Best Secret Service, Trump Threat Suspect, White House Security Breach, US Shooting Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com