विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2018

नीरव मोदी कहां है- पता नहीं, भारत शुरू कर सकता है प्रत्यर्पण की प्रक्रिया

ब्रिटेन की क्राउन प्रोसक्यूशन सर्विस भारतीय हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ प्रत्यर्पण कार्यवाही शुरू कर सकती है

नीरव मोदी कहां है- पता नहीं, भारत शुरू कर सकता है प्रत्यर्पण की प्रक्रिया
नीरव मोदी (फाइल फोटो).
लंदन: ब्रिटेन की क्राउन प्रोसक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने भारत को सूचित किया है कि वह भारतीय हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ प्रत्यर्पण कार्यवाही शुरू कर सकती है. हालांकि नीरव कहां हैं, यह अभी साफ नहीं है.

एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने गुरुवार को यह बात कही. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीरव के प्रत्यर्पण को लेकर अनुरोध दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस अनुरोध पत्र को ब्रिटेन के गृह विभाग को मंजूरी देना होगा. उसके बाद प्रत्यर्पण वारंट जारी किया जा सकता है.

अधिकारी ने कहा , ‘‘ नीरव मोदी कहां है , इसकी अभी पुष्टि नहीं है. वह ब्रिटेन में हो सकता है या वास्तव में उसने ब्रिटेन छोड़ दिया है. उसे पिछली बार पेरिस के लिए उड़ान पकड़ते देखा गया. हमें सीपीएस ने सलाह दी है कि हम प्रत्यर्पण अनुरोध दे सकते हैं ताकि वारंट जारी किया जा सके और पता चलने पर उसकी गिरफ्तारी की जा सके. नीरव भारत में पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में वांछित हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirav Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com