Kisan Aandolan: भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करने वाली 'विदेशी शख्सियतों' में एक नया नाम शामिल हो गया है.अमेरिका में वकील और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी (Niece of Vice-President Kamala Harris) मीना हैरिस (Meena Harris)ने एक प्रदर्शन का फोटो शेयर करते हुए किसान आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया है. मीना हैरिस ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'मैं भारतीय किसानों को मानवाधिकारों के समर्थन में खड़ी हूं और देखिए मुझे कैसी प्रतिक्रिया मिली'. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'मुझे भड़कूंगी नहीं और खामोश भी नहीं रहूंगी.'
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
I won't be intimidated, and I won't be silenced.
— Meena Harris (@meenaharris) February 4, 2021
36 वर्षीय मीना लेखक भी हैं और किसानों के प्रदर्शन की इंटरनेशनल मीडिया में रिपोर्ट आने के बाद से इस मसले पर लगातार ट्वीट करती रही हैं. गौरतलब है कि हाल में पॉप सिंगर रिहाना और पर्यावरणविद ग्रेटा थनवर्ग भी ट्वीट करके किसानों के आंदोलन को लेकर समर्थन जता चुकी हैं.रिहाना (Rihanna) ने किसान आंदोलन को लेकर एक न्यूज का लिंक शेयर किया था और लिखा था, 'हम लोग इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? #FarmersProtest'वहीं सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया और लिखा था, 'हम भारत में किसान आंदोलन के साथ एकजुटता में खड़े हैं.'
बागपत से BJP सांसद बोले- बिना किसान के न जिंदगी है, न स्वास्थ्य और न सुरक्षा
रिहाना के ट्विटर पर 10 करोड़ फॉलोअर्स हैं तो वहीं ग्रेटा के 46 लाख फॉलोअर्स हैं. वैसे भी दोनों हस्तियां दुनिया भर में अच्छी खासी पहचान रखती हैं. मीना हैरिस ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'हम सभी को भारत के इंटरनेट शटडाउन और प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ अर्धसैनिक बलों की हिंसा को लेकर रोष होना चाहिए.'
किसान संगठनों का 6 फरवरी को चक्का जाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं