अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को तमाम देशों पर नए जवाबी टैरिफ की घोषणा की. इसे उन्होंने अमेरिका के लिए 'लिबरेशन डे' यानी 'मुक्ति दिवस' करार दिया. ट्रंप के इस टैरिफ की मार भारत जैसे अमेरिका के मित्र देश से लेकर चीन जैसे विरोधी देश, सबपर लगने वाली है. अंतर बस यही है कि किसी को चोट ज्यादा लगेगी तो किसी को कम. राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन से आने वाले सामान पर 34 प्रतिशत और यूरोपीय संघ से होने वाले आयात पर 20 प्रतिशत का नया टैरिफ लगाया है. साथ ही उन्होंने भारत पर 26 प्रतिशत "छूट वाले जवाबी टैरिफ" की घोषणा की.
ट्रंप ने क्यों दिया '50%' डिस्काउंट!
ट्रंप ने कहा है कि दुनिया भर के देश अमेरिका से जितना टैरिफ लेते हैं, हम उसका लगभग आधा टैरिफ ही लगा रहे हैं और इस तरह उन पर दयालु हो रहे हैं. ट्रंप ने कहा, "हम उनसे उसका लगभग आधा शुल्क लेंगे जो वे हमसे वसूल रहे हैं.. हम दयालु लोग हैं. उन्होंने बाद में अपनी टिप्पणी में कहा, "यह पूरी तरह रेसिप्रोकल (बराबर जवाबी टैरिफ लगाना) नहीं है. यह दयालु रेसिप्रोकल है.”
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां ध्यान देने लायक बात यह है कि ट्रंप ने भारत पर कोई विशेष मेहरबानी नहीं की है. उन्होंने देशों से पर उनकी ओर से अमेरिकी सामान पर लगाए जाने वाले टैरिफ का लगभग आधा टैरिफ लेने की ही घोषणा की है. हालांकि कुछ देश ऐसे भी हैं जो अमेरिका पर 10% का टैरिफ लगाते हैं और उनपर भी उतना ही टैरिफ लगाया गया है. अगर पूरे रेंज की बात करें तो अमेरिका ने तमाम देशों पर कम से कम 10% से लेकर अधिक से अधिक 49% तक टैरिफ लगाने की घोषणा की है. ट्रंप के अनुसार 2 अप्रैल (अमेरिकी समयानुसार) को घोषित टैरिफ आधिकारिक तौर पर आधी रात (अमेरिकी समयानुसार) से प्रभावी होंगे. यानी अगर भारत में बात करें तो यह 3 अप्रैल को रात के 9.30 बजे लागू होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं