विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2017

भारत क्यों नहीं अफगानिस्तान में भेजता अपने सैनिक, अमेरिका के रक्षा मंत्री ने बताई एक बड़ी वजह

मैटिस ने सदन की सशस्त्र सेवा समिति में सांसदों के समक्ष युद्धग्रस्त अफगानिस्तान की मदद में भारत के योगदान की सराहना की.

Also Read in
भारत क्यों नहीं अफगानिस्तान में भेजता अपने सैनिक, अमेरिका के रक्षा मंत्री ने बताई एक बड़ी वजह
अमेरिकी रक्षामंत्री जेम्म मैटिस ( फाइल फोटो )
  • अमेरिका के रक्षा मंत्री ने भारत की तारीफ की
  • अफगानिस्तान में सैनिक न भेजने की वजह पाकिस्तान
  • भारत ने अफगानिस्तान की हर संभव मदद की
अमेरिकी रक्षामंत्री जिम मैटिस ने कहा है कि अफगानिस्तान में अपने सैनिक न भेजने का भारत का फैसला पाकिस्तान की चिंताओं की वजह से है क्योंकि इससे क्षेत्र में नयी जटिलताएं पैदा होंगी. मैटिस ने सदन की सशस्त्र सेवा समिति में सांसदों के समक्ष युद्धग्रस्त अफगानिस्तान की मदद में भारत के योगदान की सराहना की और कहा कि नयी दिल्ली ने अफगानिस्तान की मदद करने की दिशा में सर्वांगीण रवैया अपनाया है.

भारत को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अहम देश के तौर पर देखता है अमेरिका : पेंटागन

उन्होंने दक्षिण एशिया पर कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सांसद डग लैम्बोर्न के एक सवाल के जवाब में कहा, 'यह वास्तव में एक बहुत ही सर्वांगीण रवैया है जो भारत अपना रहा है. आप देखेंगे कि मैंने भारतीय सैनिकों का विकल्प पाकिस्तान के लिए उत्पन्न होने वाली जटिलता की वजह से छोड़ दिया.'

मैटिस ने कहा, 'हम इसे एक समावेशी रणनीति बनाने की कोशिश कर रहे हैं और हम उनमें ऐसी कोई भावना नहीं भरना चाहते कि वे पश्चिमी पक्ष की ओर से किसी भारतीय सैनिक को लेकर सहज नहीं हैं. अमेरिकी रक्षामंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुक्त सीमा व्यापार से क्षेत्रीय स्थिरता लाने में मदद मिलेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
American Defense Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com