विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2017

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की निंदा की

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक के हवाले से कहा, "संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा है कि यह फिर से सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का स्पष्ट उल्लंघन है.

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की निंदा की
फाइल फोटो
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने की निंदा
  • सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन माना
  • उत्तर कोरिया परमाणु मिसाइलों का कर रहा है परीक्षण
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को उत्तर कोरिया के एक और बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की निंदा की, जिसे अंतरमहाद्वीपीय रेंज का माना जा रहा है.  समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक के हवाले से कहा, "संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा है कि यह फिर से सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का स्पष्ट उल्लंघन है.' हक ने कहा, 'उत्तर कोरियाई नेतृत्व को अपने अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए और कोरियाई प्रायद्वीप से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करना चाहिए.' महासचिव ने उत्तर कोरिया से दक्षिण कोरिया के बातचीत के प्रस्तावों, विशेष रूप से सैन्य से सैन्य स्तर पर वार्ता के प्रस्ताव को स्वीकार करने और साथ ही तनाव और गलतफहमी दूर करने की मांग दोहराई. 

यह भी पढ़ें :  उत्तर कोरिया के बड़े बोल : बोला- हमारे परमाणु हथियारों की जद में है अब पूरा अमेरिका

पेंटागन ने कहा है कि प्रारंभिक मूल्यांकन दर्शाता है कि यह अंतरमहाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल थी.  पेंटागन के प्रवक्ता जेफ डेविस ने अपने बयान में कहा कि समुद्र में गिरने से पहले मिसाइल ने करीब 1,000 किलोमीटर की यात्रा की थी.

Video : उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग​ की 10 बातें

गौरतलब उत्तर कोरिया वर्षों से अमेरिका को ध्यान में रखकर अपने हथियारों को विकसित कर रहा है. यहां तक कि परमाणु हथियारों को ले जाने वाली मिसाइलों तक परीक्षण कर रहा है. उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने कहा है कि अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का दूसरा परीक्षण यह दिखाता है कि उनका देश अमेरिका के मुख्य भूभागों तक हमला कर सकता है. परीक्षण के घंटों बाद विश्लेषकों ने कहा कि लॉस एंजिलिस और शिकागो समेत अमेरिका के ज्यादातर इलाके अब उत्तर कोरियाई हथियारों की जद में हैं.

इनपुट : आईएनएस 
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea, United Nations, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com