प्रतीकात्मक तस्वीर
संयुक्त राष्ट्र:
मध्य अफ्रीकी गणतंत्र में तैनात संयुक्त राष्ट्र के मिशन पर नए आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि शांतिरक्षकों ने कई महिलाओं और लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया और इनमें से कई महिलाएं इस समय गर्भवती हैं।
संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा, ‘एमआईएनयूएससीए को कल शाम को पांच महिलाओं से जुड़े अपराधों के बारे में सूचित किया गया कि शांतिरक्षकों ने इनके साथ यौन संबंध बनाए। इनमें से तीन की उम्र 18 वर्ष से कम है।’ मिशन का एक दल गुरूवार को राजधानी बांगुई के उत्तर में स्थित बांबरी के लिए रवाना होगा। यह दल वहां कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के सैनिकों से जुड़े आरोपों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए जा रहा है।
अधिकारी ने कहा कि पांच में से दो महिलाएं गर्भवती हैं। 12000 के मजबूत संख्याबल वाले एमआईएनयूएससीए बल पर दुराचार और यौन उत्पीड़न के कई आरोप लग चुके हैं। इन मामलों में एक पीड़ित की उम्र तो महज 11 साल थी।
तीन माह पहले संयुक्तराष्ट्र महासचिव बान की-मून ने आरोपों के चलते एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए मिशन प्रमुख को बख्रास्त कर दिया था लेकिन उसके बाद से कई नए आरोप सामने आए हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मध्य अफ्रीकी गणतंत्र, संयुक्त राष्ट्र, यौन उत्पीड़न, एमआईएनयूएससीए, United Nations Peacemakers