विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2018

ट्रंप ने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी : बोल्टन

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है.

ट्रंप ने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी : बोल्टन
  • ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी
  • ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी
  • इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने तेहरान को भी चेतावनी दी थी
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने तेहरान को चेतावनी देते हुए ट्वीट किया था. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने एक बयान जारी कर कहा, “ मैं पिछले कई दिनों से राष्ट्रपति से बातचीत कर रहा हूं और ट्रंप ने मुझसे कहा है कि अगर ईरान कोई भी नकारात्मक काम करता है तो उसे उन कुछ देशों की तरह कीमत चुकाना पड़ सकता है जो पूर्व में परिणाम भुगत चुके हैं.”    

यह भी पढ़ें: ट्रम्प ने अमेरिकी मीडिया की आलोचना की, कहा-पुतिन के साथ ‘शानदार’ मुलाकात रही

बोल्टन ईरान को कड़ी चेतावनी देने संबंधी ट्रंप के ट्वीट पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे. ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, “ अमेरिका को फिर कभी नहीं धमकाएं , अन्यथा आपको ऐसे अंजाम भुगतने पड़ेंगे जिसके उदाहरण इतिहास में विरले ही मिलते हैं.

VIDEO: सिंपल समाचार : क्या ट्रंप यूरोप को आर्थिक मंदी की तरफ धकेल रहे हैं?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Iran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com