विज्ञापन

ईरान ने ठुकराया अमेरिका का प्रस्ताव, अब ट्रंप ने तेहरान की डील को कहा- मुझे पसंद ही नहीं आया

ट्रंप ने कहा कि मैंने अभी-अभी ईरान के तथाकथित 'रिप्रेजेंटेटिव्स' का जवाब पढ़ा है. मुझे यह पसंद नहीं आया बिल्कुल नामंजूर है.

ईरान ने ठुकराया अमेरिका का प्रस्ताव, अब ट्रंप ने तेहरान की डील को कहा- मुझे पसंद ही नहीं आया

अमेरिका की ओर से ईरान को भेजे गए शांति प्रस्ताव पर तेहरान का जवाब आ गया है. इसमें कहा गया है कि वह इस प्रस्ताव को खारिज कर रहे हैं. ईरान के जवाब के बाद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के नए प्रपोजल को पूरी तरह से नामंजूर बताया है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, "मैंने अभी-अभी ईरान के तथाकथित 'रिप्रेजेंटेटिव्स' का जवाब पढ़ा है. मुझे यह पसंद नहीं आया बिल्कुल नामंजूर है."

ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरान ने रविवार सुबह पाकिस्तानी मध्यस्थों के जरिए अपना नया प्रस्ताव भेजा था. लेकिन ट्रंप ने ईरानी न्यूक्लियर प्रोग्राम पर सख्त रवैया अपनाया हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

ईरान ने अमेरिकी प्रस्ताव पर क्या जवाब दिया?

ईरान ने बीते दिन अमेरिका के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. ये प्रस्ताव काफी अहम माना जा रहा था. इस डील को लेकर ट्रंप भी इंतजार कर रहे थे.  ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एक्स पर ट्वीट कर कहा, "हम कभी भी दुश्मन के सामने सिर नहीं झुकाएंगे, और अगर बातचीत या समझौता करने की बात उठती है, तो इसका मतलब आत्मसमर्पण या पीछे हटना नहीं है. बल्कि, हमारा लक्ष्य ईरानी राष्ट्र के अधिकारों को कायम रखना और दृढ़ शक्ति के साथ राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है."

यह भी पढ़ें: "अब वे ज्यादा दिन हंस नहीं पाएंगे": अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को नई धमकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, Donald Trump, Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com