काबुल:
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने पाकिस्तान पर तालिबान के साथ बातचीत में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया है। जर्मनी के बॉन में सोमवार से अफगानिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस शुरू हो रही है जिसका पाकिस्तान बहिष्कार कर रहा है। करजई ने एक जर्मनी मैगजीन से बातचीत में कहा कि अब तक पाकिस्तान ने तालिबान के साथ बातचीत की कोशिशों में किसी तरह की मदद नहीं की है। बॉन में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान नाटो की सेना के हटने के बाद की रणनीति पर चर्चा होगी।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
तालिबान, अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, बहिष्कार