विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2025

युद्ध से न डरें... रातभर इजरायल के हमले के बाद देश के नाम सीरियाई राष्ट्रपति का संबोधन

बीते दिन इजरायली सेना ने जानकारी दी थी कि उसने सदर्न सीरिया में ड्रूज नागरिकों के खिलाफ असद शासन की कार्रवाई के बाद दमिश्क में सीरियाई सेना के हेडक्‍वार्टर पर हमला किया है.

युद्ध से न डरें... रातभर इजरायल के हमले के बाद देश के नाम सीरियाई राष्ट्रपति का संबोधन
  • सीरियाई राष्ट्रपति अल शरा ने इजरायल के हमलों के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए युद्ध से न डरने और एकजुट रहने का आह्वान किया.
  • अल शरा ने कहा कि सीरियाई लोगों की गरिमा को खतरा होने पर वे मौत और विनाश से ऊपर लड़ेंगे और इजरायली कोशिशों को विफल करेंगे.
  • बीते दिन इजरायली सेना ने दमिश्क में सीरियाई सेना के मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर हमला किया था.

इजराइल द्वारा रात भर किए गए हमले के बाद सीरियाई राष्ट्रपति अल शरा ने राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि, 'युद्ध से न डरें, हमने सीरियाई लोगों के हित को मौत और विनाश से ऊपर रखा है. अगर लोगों की गरिमा को खतरा हुआ तो लड़ेंगे.' 

सीरियाई राष्ट्रपति अल शरा ने कहा कि, इजरायली कोशिशों को हम पूरा नहीं होने देंगे. हम सभी एक हैं. इजरायल हमारे समाज को तोड़ने मे लगा हुआ है, लेकिन सीरिया में ये कर पाना किसी भी देश के लिए आसान नहीं है.'

इजरायली सेना ने दी थी जानकारी

बीते दिन इजरायली सेना ने जानकारी दी थी कि उसने सदर्न सीरिया में ड्रूज नागरिकों के खिलाफ असद शासन की कार्रवाई के बाद दमिश्क में सीरियाई सेना के हेडक्‍वार्टर पर हमला किया है. इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'आईडीएफ ने सीरिया के दमिश्क क्षेत्र में सीरियाई शासन के मिलिट्री हेडक्‍वार्टर के एंट्री गेट पर हमला किया है.' सेना ने आगे कहा कि वह स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है.

क्‍यों हो रहे हैं सीरिया पर हमले

इजरायली सेना ने दमिश्क में सीरियाई रक्षा मंत्रालय के एंट्री गेट के पास हमला किया और कुछ घंटे बाद उसी जगह पर एक बड़ा हमला किया. कुछ दिन पहले शुरू हुई झड़पों के बाद से इजरायल ने दक्षिणी सीरिया में सरकारी बलों के काफिलों पर कई हवाई हमले भी किए हैं. सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने इससे पहले ड्रूज बहुल क्षेत्र स्वेदा में मिलिशिया पर मंगलवार को हुए संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था. इसके कारण सीरियाई सेना के जवानों ने जवाबी गोलीबारी की. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel Attack On Syria, Israel Bombed Syria, Israel Attack On Syria Updates, SYRIAN PRESIDENT AL SHARAA ADDRESSES THE NATION
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com