विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2017

दक्षिण कोरिया ने अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली को तैनात करने की प्रक्रिया तेज की

उन्होंने कहा कि शुक्रवार देर रात को उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिकी सेना ''रणनीतिक हथियारों'' को दक्षिण कोरिया में तैनात करेगी.

दक्षिण कोरिया ने अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली को तैनात करने की प्रक्रिया तेज की
फाइल फोटो
सोल: दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने आज कहा कि उत्तर कोरिया के हालिया अंतर्महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण ने चीन के कड़े विरोध के बावजूद उनके देश को अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली की तैनाती की प्रक्रिया तेज करने के लिए मजबूर कर दिया है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार देर रात को उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिकी सेना ''रणनीतिक हथियारों'' को दक्षिण कोरिया में तैनात करेगी.

राष्ट्रपति पद से हटाई गई पार्क ग्यून हेय की सरकार के तहत थाड रक्षा प्रणाली के कई हिस्सों को देश में लाया गया था लेकिन नए नेता मून जेइ-इन ने पिछले महीने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया था. उन्होंने इसके पीछे नए पर्यावरणीय प्रभावों का आकलन करने की जरुरत का हवाला दिया था.

यह भी पढ़ें- दक्षिण कोरिया की सेना का दावा : उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी
डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरिया को चेताया, बस अब रणनीतिक सब्र हुआ खत्म


रक्षा मंत्री सोंग योंग-मू ने पत्रकारों से कहा कि उत्तर कोरिया के हालिया परीक्षण के जवाब में हम थाड बैटरी के बचे हुए हिस्सों की तैनाती पर जल्द ही विचार विमर्श शुरू करेंगे. थाड बैटरी छह इंटरसेप्टर मिसाइल लॉन्चरों से बनी है. दो लॉन्चरों को सोल से करीब 300 किलोमीटर दक्षिण में स्थित सियोंग्जू काउंटी में तैनात किया गया है.

प्रेजीडेंशियल ब्लू हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कारिया ने अपने फैसले के बारे में चीन को भी सूचित कर दिया है. थाड की तैनाती से चीन आक्रोशित है. उसकी दलील है कि इससे क्षेत्र में अस्थिरता पैदा होगी. सोंग ने कहा कि अमेरिका, कोरियाई प्रायद्वीप और उसके आसपास के इलाके में ''रणनीतिक हथियार'' भेजेगा. उन्होंने इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी. रणनीतिक हथियारों का मतलब आमतौर पर बमवर्षक विमानों और विमान वाहक पोतों से होता है.

VIDEO- दक्षिण कोरिया के दौरे पर पीएम मोदी


दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने एक नई बैलिस्टिक मिसाइल का वीडियो भी जारी किया है. उसने कहा है कि यह दुनिया का ''सबसे सटीक और शक्तिशाली'' हथियार है तथा किसी भी समय एवं किसी भी स्थान पर किसी भी लक्ष्य पर निशाना लगाने में सक्षम है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
एएफपी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Korea, America, THAAD Anti-missile System
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com