विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2018

शाहरुख खान बोले, दावोस में आके ये ना किया तो क्‍या किया?

शाहरुख 24वें वार्षिक क्रिस्टल अवॉडर्स समारोह में सम्मान ग्रहण करने आए थे. शाहरुख खान ने अपने चिरपरिचित अंदाज की एक तस्वीर के साथ लिखा, "स्विटजरलैंड में आके ये ना किया तो क्या किया? दावोस में आकर खुश हूं, अब क्रिस्टल अवॉर्डस समारोह में भाग लेने के लिए तैयार हूं. दावोस डायरी."

शाहरुख खान बोले, दावोस में आके ये ना किया तो क्‍या किया?
शाहरुख खान दावोस में सिग्नेचर पोज में नजर आए
  • शाहरुख 24वें वार्षिक क्रिस्टल अवॉडर्स समारोह में सम्मान ग्रहण करने आए थे.
  • शाहरुख खान ने अपने चिरपरिचित अंदाज की एक फोटो शेयर की
  • शाहरुख खान ने कहा, दावोस में आकर खुश हूं
दावोस: सुपरस्टार शाहरुख खान ने दावोस में बर्फ से ढके रास्ते में अपने बाहें खोलकर अपने खास सिग्नेजर पोज में नजर आए. शाहरुख 24वें वार्षिक क्रिस्टल अवॉडर्स समारोह में सम्‍मानित किया गया. 

PM नरेंद्र मोदी के Davos 2018 पहुंचने से पहले शाहरुख खान ने कही ये बात, अब हो रही है Viral

शाहरुख खान ने अपने चिरपरिचित अंदाज की एक तस्वीर के साथ लिखा, "स्विटजरलैंड में आके ये ना किया तो क्या किया? दावोस में आकर खुश हूं, अब क्रिस्टल अवॉर्डस समारोह में भाग लेने के लिए तैयार हूं. दावोस डायरी."

शाहरुख खान को 24वें वार्षिक क्रिस्टल अवॉर्ड्स में भारत में महिलाओं व बच्चों के अधिकारों के समर्थन का नेतृत्व करने के लिए सोमवार की रात को सम्मानित किया गया. शाहरुख यहां विश्व आर्थिक फोरम के 48वें वार्षिक बैठक के लिए यहां आए हैं.

दावोस: PM मोदी ने CEOs के साथ की बैठक, भारत के विकास और बिजनेस के अवसरों के बारे में बताया, 10 बातें

अभिनेता-निर्देशक केट ब्लैंचेट व गायक एल्टन जॉन इस साल के दूसरे पुरस्कार विजेताओं में हैं.

शाहरुख हिंदी सिनेमा के वैश्विक मंच पर जाने-माने चेहरों में से एक है. वह मीर फाउंडेशन के संस्थापक हैं जो एसिड हमले की पीड़ित महिलाओं को सहायता, चिकित्सकीय इलाज, कानूनी मदद, व्यावसायिक प्रशिक्षण, पुनर्वास व आजिविका में सहयोग करते हैं.(इनपुट आईएएनएस से)

VIDEO: जब शाहरुख खान ने खोले थे दिल के राज
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Davos 2018, Davos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com