विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2011

रूस ने यूरोपीय संघ का प्रस्ताव खारिज किया

मेदवेदेव ने गुरुवार को कहा कि स्टेट ड्यूमा के लिए नए सिरे से चुनाव कराए जाने सम्बंधी यूरोपीय संसद के किसी प्रस्ताव का कोई अर्थ नहीं है।
बेल्जियम: रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने गुरुवार को कहा कि स्टेट ड्यूमा के लिए नए सिरे से चुनाव कराए जाने सम्बंधी यूरोपीय संसद के किसी प्रस्ताव का कोई अर्थ नहीं है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, मेदवेदेव ने यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोस मैनुएल बरासो और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष हरमन वान रोमपय के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे इस प्रस्ताव पर कुछ भी नहीं कहना है, क्योंकि चुनाव हमारा निजी मामला है। यूरोपीय संसद का उससे कुछ भी लेना-देना नहीं है। वे जो चाहें टिप्पणी कर सकते हैं। मैं उनके निर्णय पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, क्योंकि मेरे लिए उसका कोई अर्थ नहीं है।" मेदवेदेव ने कहा कि रूस के संसदीय दलों ने यूरोपीय संसद के प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे रूस के घरेलू मामलों में बेमतलब का हस्तक्षेप बताया है। ज्ञात हो कि यूरोपीय संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर रूस की स्टेट ड्यूमा के लिए फिर से नया चुनाव कराने का आह्वान किया है। यूरोपीय संघ का यह प्रस्ताव तब आया है, जब चार दिसम्बर को ड्यूमा के लिए हुए चुनाव में कथित धांधली को लेकर रूस में सार्वजनिक अशांति का वातावरण है। इस चुनाव में सत्ताधारी युनाइटेड रशिया पार्टी को संसद में दो-तिहाई बहुमत समाप्त हो गया। पार्टी किसी तरह बहुमत भर हासिल कर पाई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रूस, यूरोपीय संघ, प्रस्ताव खारिज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com