विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2016

तुर्की के पास नौका डूबने से 25 प्रवासियों की मौत

Also Read in
तुर्की के पास नौका डूबने से 25 प्रवासियों की मौत
इस घटना में 15 प्रवासियों को बचा लिया गया (फाइल फोटो)
अंकारा: तुर्की से यूनान जाने की कोशिश कर रहे प्रवासियों से भरी एक नाव समुद्र में डूब गई। इस हादसे में करीब 25 प्रवासियों की मौत हो गई।

तुर्की के तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी। मृतकों में 10 बच्चे शामिल हैं। इस घटना में 15 प्रवासियों को बचा लिया गया। तुर्की के एक अधिकारी ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। पहले की खबर में मृतकों की संख्या 18 बतायी गई थी। उन्होंने कहा कि बाद में सात और शव बरामद किए गए। उन प्रवासियों की राष्ट्रीयता के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

इस बीच तटरक्षक बल तीन नौकाओं और एक हेलीकॉप्टर की मदद से जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तुर्की, यूनान, प्रवासियों की मौत, Turkey, Greece, Refugee Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com