विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2011

साढ़े चार घंटे में पुतिन ने दिए 88 जवाब

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को अपने वार्षिक प्रश्नोत्तर सत्र के सीधे प्रसारण के दौरान 88 प्रश्नों के जवाब दिए। यह प्रश्नोत्तर सत्र साढ़े चार घंटे से ज्यादा चला।
मास्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अपने वार्षिक प्रश्नोत्तर सत्र के सीधे प्रसारण के दौरान 88 प्रश्नों के जवाब दिए। यह प्रश्नोत्तर सत्र साढ़े चार घंटे से ज्यादा चला। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक यह दसवां प्रश्नोत्तर कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू हुआ और शाम 4.32 बजे तक चला। साल 2010 में ऐसा ही सत्र चार घंटे, 26 मिनट तक चला था। इस टेलीविजन शो के प्रस्तोताओं के मुताबिक ज्यादातर रूसी नागरिक सामाजिक सेवाओं की परेशानियों व सामाजिक संरक्षण को लेकर ज्यादा चिंतित थे। उनके लिए दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा आवास एवं सार्वजनिक उपयोगिता था और तीसरा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा नौकरियां व तनख्वाह था। पुतिन से कुछ निजी प्रश्न भी पूछे गए। इनमें आप क्या चाहते हैं, आप नव वर्ष कहां मनाएंगे, आप खुशहाली को कैसे परिभाषित करते हैं और क्या आप सोचते हैं कि आपके चरित्र में कुछ नकारात्मक बातें भी हो सकती हैं, जैसे प्रश्न शामिल हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पुतिन, रूसी राष्ट्रपति
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com