- मुस्लिम लीग (एन) प्रमुख शहबाज शरीफ कोरोना वायरस से संक्रमित
- देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 119,536 हो गई
- शहबाज के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि गुरुवार को हुई
पाकिस्तान में विपक्षी पार्टी मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. पीएमएल-एन नेता अताउल्लाह तरार ने 68 वर्षीय शहबाज के संक्रमित होने की पुष्टि की. उन्होंने दावा किया कि शहबाज धनशोधन के एक मामले में नौ जून को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के सामने पेश हुए थे और वह वहीं से संक्रमित हुए हैं. तरार ने कहा, ‘एनएबी को कई बार लिखित में यह जानकारी दी गई थी कि शहबाज शरीफ कैंसर से पीड़ित रह चुके हैं और अन्य लोगों की अपेक्षा उनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है.'
उन्होंने कहा कि वायरस के खतरे को देखते हुए पीएमएल-एन प्रमुख पहले से ही अलग-थलग रह रहे थे लेकिन एनएबी की वजह से उन्हें घर से बाहर निकलना पड़ा. उन्होंने कहा, ‘अगर शहबाज शरीफ को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार इमरान नियाजी (पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान) और एनएबी होंगे.' इससे पहले एनएबी को शहबाज शरीफ ने एक बयान में कहा था, ‘मीडिया में यह जाहिर है कि एनएबी के कुछ अधिकारी COVID-19 से संक्रमित हैं. कृपया यह ध्यान दें कि मैं कैंसर से पीड़ित रह चुका हूं और 69 साल का हूं. मुझे यह सलाह दी गई है कि अपने शरीर की कमजोर प्रतिरोधक क्षमता को ध्यान में रखते हुए कम से कम ही बाहर निकलूं.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, शहबाज पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई हैं. शहबाज कोरोना वायरस से संक्रमित पाकिस्तान के नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं. पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी और रेल मंत्री शेख राशिद अहमद भी संक्रमित हैं. एक प्रांतीय मंत्री समेत कम से कम चार सांसदों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो चुकी है. पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कम से कम 5,834 मामले सामने आए हैं और देश में कुल संक्रमितों की संख्या 119,536 हो गई है.
VIDEO: विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग से दो कर्मचारियों को जासूसी के आरोप में निकाला
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं