विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2025

आज से थाईलैंड और श्रीलंका के दौरे पर पीएम मोदी, बिम्सटेक समिट समेत इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

पीएम मोदी थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के साथ वार्ता करेंगे और छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. थाईलैंड में पीएम मोदी का थाईलैंड में भारतीय समुदाय द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा.

आज से थाईलैंड और श्रीलंका के दौरे पर पीएम मोदी, बिम्सटेक समिट समेत इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
श्रीलंका भी जाएंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली:

पीएम मोदी गुरुवार को 2 दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड पहुंचेंगे. पीएम मोदी ने अपने इस दौरे के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा कि अगले 3 दिनों में मैं थाईलैंड और श्रीलंका का दौरा करूंगा और इन देशों तथा बिम्सटेक देशों के साथ भारत के सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा. पहले में बैंकॉक में मैं प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा से मिलूंगा और भारत-थाईलैंड मैत्री के सभी पहलुओं पर चर्चा करूंगा. कल मैं बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा और थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न से भी मुलाकात करूंगा.

Latest and Breaking News on NDTV

श्रीलंका भी जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लिखा कि मेरी श्रीलंका यात्रा 4 से 6 तारीख तक होगी. यह यात्रा राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके की भारत की सफल यात्रा के बाद हो रही है. हम बहुआयामी भारत-श्रीलंका मैत्री की समीक्षा करेंगे और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे. मैं वहां होने वाली विभिन्न बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूं.

थाईलैंड के राजा से मिलेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के साथ वार्ता करेंगे और छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. थाईलैंड में पीएम मोदी का थाईलैंड में भारतीय समुदाय द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा. वह ‘गवर्नमेंट हाउस' में शिनावात्रा से मिलेंगे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा. गुरुवार की शाम को प्रधानमंत्री मोदी समुद्री सहयोग पर समझौते के लिए बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) नेताओं के साथ शामिल होंगे. इस सम्मेलन में थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमा और भूटान के नेता शिरकत करेंगे.

बिम्सटेक में इन देशों के नेताओं से मिलेंगे पीएम मोदी

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में मोदी की भेंट नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और म्यांमा के सैन्य जुंटा नेता मिन आंग ह्लाइंग सहित अन्य नेताओं से होगी. थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता निकोर्नडेज बालनकुरा ने म्यांमा के नेता का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘वह शिखर सम्मेलन के दिन बैठक में शामिल होंगे.'' म्यांमा में पिछले सप्ताह आए भीषण भूकंप से देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले और अन्य हिस्सों में भीषण तबाही हुई.

पीएम मोदी शिनावात्रा वाट फो का दौरा करेंगे

यह 2018 में नेपाल के काठमांडू में चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के बाद बिम्सटेक नेताओं की प्रत्यक्ष रूप से पहली बैठक होगी. पिछला शिखर सम्मेलन मार्च 2022 में कोलंबो में वीडियो कॉन्फ्रेंस प्रारूप में आयोजित किया गया था. पीएम मोदी शुक्रवार को थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न (जिन्हें रामा दसवें के नाम से भी जाना जाता है) और रानी सुथिदा से भी मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी और थाईलैंड की प्रधानमंत्री शिनावात्रा वाट फो का दौरा करेंगे जो थाईलैंड के शीर्ष छह मंदिरों में से एक है. यह जगह लेटे हुए बुद्ध की विशाल प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है.

लेटे हुए बुद्ध की विशाल प्रतिमा के अलावा, यह मंदिर अपने चारों ओर मौजूद बुद्ध की असंख्य प्रतिमाओं के लिए भी प्रसिद्ध है. यह थाईलैंड में सार्वजनिक शिक्षा के लिए पहला केंद्र था, जहां विज्ञान, धर्म और साहित्य के पाठ्यक्रम उपलब्ध थे. प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां समूह द्वारा ‘बैंकॉक विजन 2030' को स्वीकार किए जाने की संभावना है. थाईलैंड सरकार में विदेश मामलों की स्थायी सचिव एक्सिरी पिंटारुची ने कहा कि ‘सक्रिय, लचीला और खुला बिम्सटेक' विषय, इस क्षेत्रीय समूह की थाईलैंड की अध्यक्षता का मुख्य आकर्षण है.

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Thailand Visit, PM Modi In BIMSTEC Summit, PM Modi Thailand Visit Schedule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com