विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2016

अफ्रीका वह धरती है जिसने भारतीय प्रवासियों की पहचान गढ़ी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अफ्रीका वह धरती है जिसने भारतीय प्रवासियों की पहचान गढ़ी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी का फाइल फोटो
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
मोजाम्बिक में भारतीय मूल के 20,000 लोग रहते हैं
मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात की
उसके बाद प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए
मापुतो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां गुरुवार को कहा कि अफ्रीका ही वह भूमि है जिसने अप्रवासी भारतीयों की पहचान गढ़ी। अफ्रीका दौरे पर यहां आए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संक्षिप्त मुलाकात के दौरान कहा, "अफ्रीका ही वह धरती है जिसने अप्रवासी भारतीयों की पहचान गढ़नी शुरू की।"

उन्होंने आगे कहा, "आप सभी ने भले स्थानीय समाज और सभ्यता को अपना लिया, लेकिन इसके बावजूद आपने भारतीयपन को भी खुद में बचाए रखा है।" मोजाम्बिक में भारतीय मूल के करीब 20,000 लोग निवास करते हैं। मोदी ने कहा कि अफ्रीका ने भारत की एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान स्थापित करने में योगदान दिया है।

मोदी ने कहा, "अफ्रीका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने भारत की वैश्विक पहचान स्थापित करने में अपना योगदान दिया।" भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री गुरुवार को चार देशों की अफ्रीका यात्रा के पहले दिन मोजाम्बिक पहुंचे और मोजाम्बिक के साथ तीन समझौते किए। मोजाम्बिक और दक्षिण अफ्रीका के अलावा मोदी इस यात्रा के दौरान तंजानिया और केन्या का दौरा भी करेंगे।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नरेंद्र मोदी, अफ्रीका, मोदी की मोजाम्बिक यात्रा, प्रवासी भारतीय, Narendra Modi, Africa, Modi Visit In Mozambique, Indian Diaspora