विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2011

पाशा को हटाने के लिए पाक सुप्रीम कोर्ट में अर्जी

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख अहमद शुजा पाशा को तुरंत हटाए जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शुजा पाशा को तुरंत हटाए जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसमें उन पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को अपदस्थ करने के प्रयास में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ पाकिस्तान के अध्यक्ष जमील अहमद ने सोमवार को दायर अपनी याचिका में दावा किया कि पाशा इस शीर्ष पद को संभालने के योग्य नहीं हैं। उनकी यह याचिका विदेशी मीडिया में आई खबरों पर आधारित है, जिसमें कहा गया है कि पाशा कथित रूप से जरदारी को हटाने में अरब नेताओं से समर्थन हासिल करने के लिए गए थे। अहमद ने कहा, आज की तिथि तक इस आरोप का आईएसआई के महानिदेशक और इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन्स ने खंडन नहीं किया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईएसआई, अहमद शुजा पाशा, पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com