पाकिस्तान से सबसे घनी आबादी वाले शहर कराची में शुक्रवार को अज्ञात हथियारबंद आतंकवादियों ने पुलिस प्रमुख कार्यालय पर हमला कर दिया. इसके बाद अर्धसैनिक बलों और हमलावरों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गई. आतंकी हमले में दो आतंकियों सहित चार लोगों की मौत की सूचना है. देश भर में आतंकी हमलों में वृद्धि के बीच सुरक्षा बलों पर हुआ यह ताजा हमला है. सूत्रों के अनुसार हमले में शामिल आतंकवादियों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है.
कराची पुलिस के एक प्रवक्ता ने एक बयान में पुष्टि की है कि कराची पुलिस प्रमुख के मुख्यालय पर हमला हुआ है. बयान में कहा गया है, 'गोलीबारी जारी है.' कराची के पुलिस प्रमुख जावेद ओदहो ने भी एक ट्वीट कर पुष्टि की है कि उनके कार्यालय पर हमला हुआ है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आतंकवादियों ने पहले कराची पुलिस प्रमुख कार्यालय की इमारत के मुख्य परिसर में आधे दर्जन हथगोले फेंके और फिर परिसर में घुस गए. पुलिस के एक सूत्र ने बताया, “अर्धसैनिक बलों, पुलिस और हमलावरों के बीच भीषण गोलीबारी जारी है. हमलावरों को घेरने के लिए जिले और इलाके की सभी मोबाइल वैन को तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया. ”
कराची पुलिस प्रमुख का कार्यालय शहर की मुख्य सड़क के पास स्थित है जो हवाई अड्डे तक जाती है. अभी किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
पाकिस्तान में नवंबर के बाद से आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है, जब पाकिस्तान तालिबान ने सरकार के साथ एक महीने का संघर्ष विराम समाप्त कर दिया था. पिछले महीने, तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने उत्तर-पश्चिमी पेशावर शहर में उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में नमाजियों से खचाखच भरी मस्जिद में खुद को बम से उड़ा लिया था, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे. मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी थे.
ये भी पढ़ें:-
पाकिस्तान ने श्री कटास राज मंदिर के दर्शन के लिए 114 हिंदू तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं