विज्ञापन

धुरंधर के बाद ल्यारी में रियल गैंगवार! पाकिस्तानी गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर को गोलियों से भूना

बाइक से आए बदमाशों ने गोलीबारी को अंजाम दिया. वे अपना चेहरा ढंके हुए थे. गोली चलाने के बाद, एक दुकानदार द्वारा जवाबी गोलीबारी करने के बाद बदमाश भाग गए.

धुरंधर के बाद ल्यारी में रियल गैंगवार! पाकिस्तानी गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर को गोलियों से भूना
गैंगस्टर उजैर बलोच (File Photo)
  • कराची में गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी.
  • हमले में पास खड़े दो अन्य लोग भी घायल हुए. पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
  • जुबैर कुछ महीने पहले एक सियासी दल में शामिल हुआ था.
नई दिल्ली:

पाकिस्तानी गैंगस्टर और बंद हो चुकी पीपुल्स अम्न कमेटी के प्रमुख उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच को गुरुवार शाम पाकिस्तान के कराची में गोली मारी गई. रिपोर्ट के मुताबिक, जुबैर बलोच की हालत गंभीर है. पाकिस्तानी अखबार Dawn के मुताबिक, जुबैर के सीने और पेट में गोली लगी, जिसके बाद शहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया. गोलीबारी में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जो पास में ही मौजूद थे.

रिपोर्ट में कहा गया है कि बाइक से आए बदमाशों ने गोलीबारी को अंजाम दिया. वे अपना चेहरा ढंके हुए थे. गोली चलाने के बाद, एक दुकानदार द्वारा जवाबी गोलीबारी करने के बाद बदमाश भाग गए. एक सीनियर पुलिसकर्मी सैयद असद रजा ने बताया कि जुबैर बलोच उस वक्त अपने घर के बाहर थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, जुबैर बलोच को 2012 में गिरफ्तार किया गया था और पिछले साल जनवरी में रिहा कर दिया गया था. पुलिस इस घटना की कई पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें गैंग की आपसी दुश्मनी और निजी रंजिश भी शामिल है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं 'बलूचिस्तान की शेरनी' महरंग बलोच, उम्रकैद की सजा का ऐलान होते ही पाकिस्तान में भड़की आग

Dawn की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची के ल्यारी के रहने वाले एक सोशल एक्टिविस्ट ने बताया कि जुबैर बलोच कुछ महीने पहले एक सियासी दल में शामिल हुए थे और उन्होंने इलाके में उस पार्टी के झंडे भी लगाए थे. ऐसी अफवाहें हैं कि 'कराची ऑपरेशन' के बाद दुबई और ईरान भाग गए कुछ गैंगस्टर, अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद वापस आ गए हैं.

खबरों के मुताबिक, इलाके के लोग गैंग वॉर के फिर से शुरू होने की आशंका से परेशान हैं.

कई मामलों में खारिज हुईं उजैर की जमानत याचिकाएं

पाकिस्तान की एक एंटी-टेररिज्म कोर्ट (ATC) ने मार्च में हत्या, पुलिस एनकाउंटर और विस्फोटक रखने से जुड़े सात मामलों में उजैर बलोच की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं. उजैर बलोच और अन्य पर 2012 में कालाकोट पुलिस स्टेशन इलाके में हथियारों और विस्फोटकों से कानून लागू करने वाले कर्मियों पर हमला करने का आरोप था.

अप्रैल 2020 में एक अदालत ने उजैर बलोच को जासूसी का दोषी ठहराया और 12 साल की जेल की सजा सुनाई.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान: कोयला खदान में धमाके7 खनिकों की मौत, 41 फंसे; खैबर पख्तूनख्वा में 11 पुलिसवाले मारे गए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Karachi, Baloochistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com