कराची:
पाकिस्तान के कराची में एक मदरसे से 54 छात्रों को बचाकर बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि इन छात्रों पर तरह-तरह के जुल्म ढाकर इन्हें तालिबान का लड़ाका बनाने के लिए दबाव डाला जा रहा था। इन छात्रों को मदरसे के एक तहखाने में रखा गया था, जहां इन्हें मारा−पीटा जाता था और भूखे रखा जाता था। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक ज्यादातर छात्र नशीली दवाओं के आदी थे और उनके माता−पिता ने इलाज के लिए मदरसे में दाखिल करवाया था। वहां से छूटे एक लड़के ने बताया कि तालिबान के कुछ सदस्य मदरसे में आए थे और उन्हें लड़ाई के लिए तैयार रहने को कह रहे थे। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
कराची मदरसा, आतंकी ट्रेनिंग, तालिबान