विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2017

उत्तर कोरिया एक गंभीर खतरा : डोनाल्ड ट्रंप और शिन्जो अबे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो अबे ने इस बात पर सहमति जताई है कि उत्तर कोरिया का मिसाइल कार्यक्रम ‘एक गंभीर और बढ़ता प्रत्यक्ष खतरा' है.

उत्तर कोरिया एक गंभीर खतरा : डोनाल्ड ट्रंप और शिन्जो अबे
उत्तर कोरिया एक गंभीर खतरा : डोनाल्ड ट्रंप
  • उत्तर कोरिया का मिसाइल कार्यक्रम गंभीर खतरा
  • अबे-ट्रंप ने इस मुद्दे पर बातचीत की
  • अन्य देशों से भी कदम उठाने की अपील की
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो अबे ने इस बात पर सहमति जताई है कि उत्तर कोरिया का मिसाइल कार्यक्रम ‘एक गंभीर और बढ़ता प्रत्यक्ष खतरा' है.

पढ़ें: अमेरिका ने और प्रतिबंध लगाए तो माकूल जवाब देंगे : उत्तर कोरिया

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया की ओर से एक अन्य अंतरमहाद्वीप बैलास्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) प्रक्षेपण पर जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो अबे से आज बात की. दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि उत्तर कोरिया अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया और नजदीक एवं दूर के अन्य देशों के लिए एक गंभीर और सीधा बढ़ता खतरा पैदा कर रहा है. बयान में कहा गया है, राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री अबे उत्तर कोरिया पर आर्थिक और राजनीतिक दबाव बनाने और अन्य देशों से भी ऐसे ही कदम उठाने की अपील करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया आरोप, उत्तर कोरिया के मुद्दे पर कुछ नहीं कर रहा चीन


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America, Donald Trump, Shinzo Abe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com