विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2016

जोहानिसबर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे संगीतकार रिकी केज

जोहानिसबर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे संगीतकार रिकी केज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
बेंगलुरू: ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित भारतीय संगीतकार रिकी केज आज दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के ‘द डोम’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में मोदी भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे और इसमें दक्षिण अफ्रीका के कई नेता और गणमान्य लोग मौजूद होंगे। केज की मीडिया प्रबंधक वर्षा केज ने यहां पीटीआई-भाषा से कहा कि आयोजन स्थल पर 15,000 से अधिक लोग मौजूद होंगे और दुनिया भर के करीब 20 करोड़ लोग टेलीविजन पर प्रस्तुति देखेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘कार्यक्रम के लिए केज खास तौर पर जोहानिसबर्ग पहुंचे हैं और कार्यक्रम में वह महात्मा गांधी पर आधारित एक गीत प्रस्तुत करेंगे। यह गीत ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले उनके एलबम ‘विंड्स ऑफ संसार’ में शामिल था। इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी चलाया जाएगा और दर्शक इसका लुत्फ उठाएंगे।’’ मोदी अफ्रीका के चार देशों के दौरे के तहत जोहानिसबर्ग में होंगे। उनकी यात्रा का उद्देश्य भारत और अफ्रीका के संबंधों खासकर आर्थिक संबंधों और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देना है।

वर्षा ने कहा, ‘‘वह :मोदी: भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगे जिसके इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने की संभावना है।’’

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ग्रैमी पुरस्कार, संगीतकार रिकी केज, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जोहानिसबर्ग, PM Narendra Modi, Rickey Caze, Johanisburg
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com