मैक्सिको सिटी:
मैक्सिको में 6.5 तीव्रता के तगड़े भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण दो लोगों की मौत हो गई। राजधानी मैक्सिको सिटी और दक्षिणी गुरेरो में इसका काफी असर देखा गया। अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 7.17 बजे दक्षिणी मैक्सिको शहर से करीब 166 किलोमीटर की दूरी पर, तकरीबन 65 किलोमीटर की गहराई पर आया। गुरेरो प्रांत में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि भूंकप के कारण ल्गुआना कस्बे में 11 वर्षीय एक बालक और पलोब्लांको के पास सड़क पर एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र का कहना है कि सुनामी आने की कोई आशंका नहीं है। यूएसजीएस ने शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.7 बताई थी, लेकिन बाद में इसे 6.5 तीव्रता का बताया। मैक्सिको के राष्ट्रपति फिलिप केल्डेरान ने अपने आधिकारिक ट्विटर के जरिए कहा, फिलहाल बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है, बहरहाल यह प्रारंभिक रिपोर्ट है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भूकंप, मैक्सिको