विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2017

लाहौर में मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के घर के पास जबरदस्त धमाका, 26 लोगों की मौत

लाहौर पुलिस ने इसे आत्मघाती हमला बताते हुए कहा है कि इस धमाके के निशाने पर पुलिसवाले ही थे.

लाहौर में मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के घर के पास जबरदस्त धमाका, 26 लोगों की मौत
लाहौर में हुए भीषण धमाके में 26 लोगों की मौत हो गई
  • धमाके के समय मुख्यमंत्री मॉडल टाउन स्थित दफ्तर में मीटिंग कर रहे थे
  • पुलिसवालों को निशाना बनाकर यह आत्मघाती धमाका किया गया
  • घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है
लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर में मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के घर के पास हुए जबरदस्त धमाके में 26 लोगों की मौत हो गई और 58 अन्य घायल हो गए. मरने वालों में नौ पुलिसकर्मी भी हैं. लाहौर पुलिस ने इसे आत्मघाती हमला बताते हुए कहा है कि इस धमाके के निशाने पर पुलिसवाले ही थे.

यह भी पढ़ें
पाकिस्तान के अस्पताल में तालिबान ने किया आत्मघाती विस्फोट, 75 की मौत, 115 घायल

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी और लाहौर विकास प्राधिकरण के अधिकारी मुख्यमंत्री के मॉडल टाउन स्थित आवास के पास आरफा करीम टावर के बाहर अतिक्रमण हटाने में जुटे हुए थे, तभी यह धमाका हुआ. धमाके के समय मुख्यमंत्री मॉडल टाउन स्थित अपने दफ्तर में एक मीटिंग कर रहे थे.

VIDEO : श्रीनगर हमले के पीछे पाकिस्तान


अधिकारी ने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. शहर के अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है. लाहौर के पुलिस प्रमुख ने कहा कि विस्फोट में नौ पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 26 लोग मारे गए और 58 अन्य घायल हो गए. मरने वालों में एक सब इंस्पेक्टर, एक एएसआई और सात कांस्टेबल शामिल हैं. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lahore Blast, Blast In Pakistan, Shahbaz Sharif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com